विपक्ष के शोर शराबे के बीच लोकसभा में ये संशोधन विधेयक स्वीकार

विपक्ष के शोर शराबे के बीच लोकसभा में ये संशोधन विधेयक स्वीकार

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। चार्टर्ड एकाउंटेंट, लागत एवं संकर्म लेखापाल तथा कंपनी सचिव संशोधन विधेयक (The Chartered Accountants, the Cost and Works Accountants and the Company Secretaries (Amendment) Bill, 2021) को आज लोकसभा ने मंजूरी दी। कुछ विपक्षी सांसदों की अस्वीकृति के बावजूद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विधेयक के पक्ष में हाँ बोलने वालों के आधार पर संशोधन विधेयक को।

वित्त एवं कारपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कहा कि चार्टर्ड एकाउंटेंट, लागत एवं संकर्म लेखापाल तथा कंपनी सचिव से संबंधित तीनों संस्थान अलग-अलग काम करते हैं। इन तीनों संस्थानों के संचालन के संबंध में एक विधान लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है और वे अलग अलग कानूनों के तहत कामकाज करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें – घूमने के शौक़ीन हैं तो IRCTC के ये टूर पैकज आपके लिए हैं बेहतर ऑप्शन

वित्त मंत्री ने इन संस्थानों के कामकाज में हस्तक्षेप करने के प्रयास से संबंधित विपक्षी सदस्यों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सरकार का इन तीनों संस्थानों के कामकाज में हस्तक्षेप करने या इन्हें कमतर करने का कोई इरादा नहीं है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि ये संस्थान पहले की तरह काम करते रहेंगे। शुल्क के विषय पर भी ये पहले की तरह कामकाज करते रहेंगे।

 ये भी पढ़ें – सुरक्षा की दृष्टि से भारत हुआ और शक्तिशाली, सतह से हवा में लक्ष्य को भेदने में मिली कामयाबी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews