घूमने के शौक़ीन हैं तो IRCTC के ये टूर पैकज आपके लिए हैं बेहतर ऑप्शन

घूमने के शौक़ीन हैं तो IRCTC के ये टूर पैकज आपके लिए हैं बेहतर ऑप्शन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। घूमने और अपने देश की खूबसूरती देखने के शौकीनों के लिए IRCTC शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में अपनी सीट बुक कराकर आप देश के अलग अलग हिस्सों की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं।  IRCTC ने टूर पैकेज की पूरी डिटेल अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर दी है।

फिल्म द कश्मीर फाइल्स की चर्चा के बीच IRCTC आपको कश्मीर (IRCTC Kashmir Tour Packages) की वादियां देखने का एक बेहतरीन मौका दे रहा है। टूर पैकेज 5 रात, 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति 29410/- रुपये है।  टूर की शुरुआत 17 मई 2022 को होगी। इसलिए यदि आप श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसी खूबसूरत जगहों के नजारे देखना चाहते हैं तो आपके लिए ये अच्छा मौका है।

ये भी पढ़ें – मिस यूनीवर्स हरनाज़ कौर ने हिजाब को लेकर कही बड़ी बात, जिसे जानकर आप हो जाएंगे हैरान   

IRCTC ने नार्थ ईस्ट का भी एक टूर पैकेज बनाया है। 5 रात, 6 दिन के इस टूर पैकेज में आप भारत के नार्थ ईस्ट (IRCTC North East Tour Packages) में बसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं। IRCTC ने इस पैकेज की कीमत रखी है 34,500/- रुपये प्रति व्यक्ति।  इस टूर की शुरुआत 23 अप्रैल 2022 को होगी।  इस टूर में चेन्नई, गुवाहाटी, कांजीरंगा, शिलॉन्ग, चेरापूंजी जैसे पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला! गेट पर पोता रंग, “आप” ने बताई हत्या की साजिश

IRCTC ने इन दो टूर पैकेज के अलावा एक और टूर पैकेज बनाया है जो अलग अलग तीन तारीखों में शुरू होगा। ये टूर पैकेज है नार्थ इंडिया (IRCTC North India Tour Packages) के खूबसूरत पर्यटन स्थलों का। इस पैकेज में अमृतसर, डलहौजी और धर्मशाला घूमने का आनंद उठाया जा सकता है। ये टूर पैकेज 15 अप्रैल 2022 , 13 मई 2022 और 17 जून 2022 को जायेंगे। इस टूर पैकेज की प्रति व्यक्ति कीमत 34100/- रुपये है।

ये भी पढ़ें – भारत में सबसे ज्यादा किस सेलिब्रिटी की ब्रांड वैल्यू है, जाने सबसे आखरी में कौन है?

यदि आप घूमने के शौक़ीन हैं और कोरोना ने आपके दो साल ख़राब कर दिए, आप हवाई यात्रा भी करना चाहते हैं तो भारत दर्शन से अच्छा कोई और मौका नहीं हो सकता। देश में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव और  ITCTC के “देखो अपना देश” कैम्पेन का लाभ उठाकर भारत की खूबसूरती का आनंद उठाया जा सकता है। आप IRCTC के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल अथवा IRCTC की वेबसाइट से जानकारी लेकर बुकिंग करा सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews