Covishield को लेकर हो सकते हैं कई बदलाव! दूसरी खुराक लेने में नहीं होगी 3 महीने की देरी

Covishield को लेकर हो सकते हैं कई बदलाव! दूसरी खुराक लेने में नहीं होगी 3 महीने की देरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह द्वारा की गई सिफारिश के मुताबिक कोविशील्ड (covishield) कि दूसरी डोज  अब 8 से 16 हफ्ते के बीच लगाई जा सकती है। फिलहाल पूरे देश में टीकाकरण अभियान के तहत को कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 3 महीने यानि 12 से 16 हफ्ते के बाद लगाया जाता है। सूत्रों के मुताबिक जिसे घटाकर आठ से 16 हफ्ते करने की सिफारिश एनटागी  ने की है, हालांकि कोवैक्सीन (covaxin)  में किसी प्रकार के बदलाव की सिफारिश ग्रुप द्वारा नहीं की गई है, इसलिए को वैक्सीन की 28 तीनों के बीच ही लगाई जाएगी।

यह भी पढ़े… Nokia C21: आकर्षक फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Nokia का नया स्मार्टफोन, करीब ₹10,090 होगी कीमत

तो दूसरी तरफ कोविशील्ड को लेकर  कई बदलाव होने की संभावनाएं हैं। सूत्रों के मुताबिक वैज्ञानिक रिपोर्टों का कहना है कोविशील्ड की दूसरी डोज यदि 8 से 16 हफ्ते के बीच भी लगाई जाए तो एंटीबॉडी उसी तरह से बनेगा जिस तरीके से 12 से 16 हफ्ते के बाद दूसरी डोज देने पर बनता है। इस सिफारिश को मद्देनजर रखते कोविशील्ड को लेकर बदलाव हो सकते हैं,  इससे टीकाकरण अभियान में भी तेजी आएगी और टीका लेने के लिए लोगों को 3 महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।  आंकड़ों के मुताबिक अब तक भारत के ज्यादातर आबादी को कोविशील्ड हीं लगाई गई है। शुरुवाती दौर में कोविशील्ड के  पहले और दूसरे डोज में सिर्फ 6 से 8 हफ्ते का गैप रखा गया था,  जिसे पिछले साल एनटागी  के सिफारिश पर ही 12 से 16 हफ्ते कर दिया गया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews