बेंगलुरु के पास मौजूद हैं ये 3 Trekking Places, यहां प्रकृति के बीच लें एडवेंचर का आनंद

एडवेंचर के शौकीन हमेशा ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं। जहां उन्हें एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद लेने को मिल सके। चलिए आज हम आपको बेंगलुरु के पास मौजूद कुछ ट्रैकिंग डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं।
Trekking Places

Trekking Places: प्रकृति की खूबसूरती हर व्यक्ति का दिल जीत लेती है। प्राकृतिक नजारे एक ऐसी चीज है जो हर किसी को पसंद आते हैं। अक्सर लोगों को बेहतरीन नजरों का आनंद लेने और सुकून भरा समय बिताने के लिए प्रकृति के बीच जाते हुए देखा जाता है। प्रकृति की गोद में एडवेंचर करने का भी अलग ही आनंद है।

कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें हाइकिंग और ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटी करना पसंद होता है। हालांकि यह कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। जब भी हम किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाते हैं तो वहां पर आसान से लेकर कठिन सभी तरह के ट्रैक के ऑप्शन मिल जाते हैं। अगर आप कोई ऐसा स्थान ढूंढ रहे हैं जहां आप ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं तो इसके लिए कर्नाटक के बेंगलुरु के पास मौजूद कुछ जगह शानदार है। चलिए आज हम आपको इन जड़ों के बारे में जानकारी देते हैं।

चन्नागिरी ट्रेक

यह जगह समुद्र तल से 1350 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां पर ट्रैकिंग करने में लगभग ढाई घंटा लगता है। चन्नागिरी से स्कंदगिरी और सावन दुर्गा की पहाड़ियों के खूबसूरत नज़ारे देखे जा सकते हैं। यह जगह बेंगलुरु से 60 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और हरे भरे रास्ते इसे खूबसूरत बनाते हैं। सितंबर से फरवरी तक यहां ट्रैकिंग का बेस्ट समय होता है।

मधुगिरी ट्रेक

समुद्र तल से 3950 फीट की ऊंचाई पर मौजूद यह जगह साहसिक लोगों के लिए है। बेंगलुरु से इसकी दूरी 110 किलोमीटर है और इसे पूरा करने में लगभग आधा दिन लगता है। इस ट्रेक का अधिकांश भाग पथरीला है और खड़ी चढ़ाई यहां चुनौती पूर्ण साबित होती है। सितंबर से फरवरी तक यहां ट्रैकिंग का सबसे अच्छा समय है।

मकालिदुर्गा ट्रेक

अगर आप ट्रैकिंग के दौरान हरे भरे रास्ते, चट्टान और झील देखना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है। प्रकृति प्रेमी एडवेंचर प्रेमी और बर्ड्स लवर्स के लिए ये जगह बिल्कुल बेस्ट है। इसे पूरा करने में 5 घंटे का समय लगता है। यह जगह समुद्र तट से 4430 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews