इस क्रिसमस पर IRCTC के साथ घूमिये Thailand , यहां देखिये पूरी टूर डिटेल

इस क्रिसमस पर IRCTC के साथ घूमिये Thailand , यहां देखिये पूरी टूर डिटेल

IRCTC Christmas Special Thailand Tour : क्रिसमस की छुट्टियां आने वाली हैं, IRCTC ने इसे ही देखते  हुए आपके लिए एक विदेशी टूर का प्लान किया है। यदि आप समुद्र, महल, मंदिर और प्राकृतिक सुंदरता सब एकसाथ देखना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के क्रिसमस स्पेशल थाईलैंड टूर पैकेज को एक बार जरूर देखिए।

लखनऊ से जाएगी फ्लाइट

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने थाईलैंड घूमने जाने वालों का सपना पूरा करने के लिए स्पेशल टूर प्लान अनाउंस किया है। ये टूर 6 दिन और 5 रात का होगा, इसके लिए फ्लाइट 23 दिसंबर को लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ेगी।

पटाया और बैंकॉक की सैर कीजिये

थाईलैंड टूर का किराया 62,900/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है, किराये में और भी ऑप्शन हैं। इसमें यात्री को पटाया और बैंकॉक की सैर कराई जाएगी।  आप थाईलैंड के खूबसूरत बीच, मंदिर, महल और प्राकृतिक सुंदरता को नजदीक से देख सकेंगे।  यात्रियों को इस टूर के दौरान ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सबकुछ दिया जाएगा, इसके लिए उन्हें अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा।

ये है थाईलैंड की विशेषताएं

दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित थाईलैंड मुख्य रूप से एक बौद्ध धर्म को मानने वाला देश है जो भारत और चीन से लगभग समान दूरी पर है। थाईलैंड में सफेद रेतीले 1,000 मील से अधिक समुद्र तट हैं खाड़ी और कोव है जो सभी उम्र के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews