इस Diwali राज्य सरकार का गिफ्ट, फ्री मिलेंगे दो LPG Gas Cylinder, पढ़ें पूरी खबर

इस Diwali राज्य सरकार का गिफ्ट, फ्री मिलेंगे दो LPG Gas Cylinder, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। LPG Gas Cylinder की बढ़ती कीमतें हमारे देश में एक बड़ा मुद्दा है। राजनीतिक पार्टियों के लिए ये चुनावी मुद्दा तो होता ही है साथ ही ये एक दूसरे को कठघरे में खड़े करने का हथियार भी होता है। ऐसे में यदि कोई सरकार ये कहे कि वो उपभोक्ता को एक साल में 2 LPG Gas Cylinder फ्री (free lpg gas cylinder) देगी, तो ये चौंकाने वाली बात होगी।लेकिन चैंकिये नहीं, गुजरात सरकार  (Gujarat government) ने दिवाली से पहले अपने राज्य के लोगों को ये गिफ्ट (gujarat government diwali gift) दी है।

गुजरात में चुनाव आने वाले हैं ऐसे में सरकार अपने सारे फैसले बहुत सोच समझकर ले रही है। सरकार ने सोमवार 17 अक्टूबर को फैसला लिया है और उसकी घोषणा की है कि वे सभी लोग, जो पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं, उनको सरकार 2-2 गैस सिलेंडर मुफ्त में देगी। इस फैसले की घोषणा शिक्षा मंत्री जीतू वघानी और वित्त मंत्री कानू देसाई ने की।

ये भी पढ़ें – तूफानी तेजी के साथ बंद हुआ Share Market, देखें कैसी थी Sensex और Nifty की ओपनिंग

मंत्रियों ने सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों को साल में दो बार मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर देने का फैसला किया गया है। मंत्री जीतू वघानी के मुताबिक इस योजना के तहत 38 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। इस निर्णय से गरीब परिवारों के 650 करोड़ रुपये की बचत होगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई उपभोक्ता अपना सिलेंडर रिफिल करवाएगा, तुरंत पैसे खाते में स्थानांतरित कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – इंडियन आइडल सेंसेशन रीतो रीबा का गाना ‘तू मेरी हीर मैं तेरा रांझा’ हुआ यूट्यूब पर लॉन्च, पांच घंटो में मिले पांच लाख व्यूज

एक और बड़ा फैसला लेते हुए सरकार ने सीएनजी और पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) भी घटाया है। इसमें 10 प्रतिशत की कटौती की गयी है। सीएनजी पर वैट कम करने से उपभोक्ताओं को 6 से 7 रुपये प्रति किलो का फायदा होगा। वहीं पीएनजी पर उपभोक्ता 5 से 6 रुपये प्रति किलो की बचत कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें – कार्तिक के पवित्र महीने में दर्शन कीजिये Srisailam मंदिर के, IRCTC का हैदराबाद टूर है बेस्ट ऑप्शन

इन फैसलों का सीधा लाभ प्रदेश की जनता को होगा लेकिन इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले लिए गए इन फैसलों को राजनीति से प्रेरित माना जा रहा है। बहरहाल जनता तो हमेशा यही चाहती है कि महंगाई जितनी कम होगी उतना कम बोझ उनकी जेब पर होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews