तूफानी तेजी के साथ बंद हुआ Share Market, देखें कैसी थी Sensex और Nifty की ओपनिंग

तूफानी तेजी के साथ बंद हुआ Share Market, देखें कैसी थी Sensex और Nifty की ओपनिंग

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह का दूसरा दिन मंगलवार शेयर मार्केट (Share Market) में निवेश करने वालों के चेहरे पर मुस्कराहट दे गया । आज शेयर बाजार की शुरुआत भारी बढ़त के साथ हुई और ये बंद भी तूफानी बढ़त के साथ हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे निशान से ओपनिंग करते हुए कारोबार करते रहे और इनकी क्लोजिंग भी हरे निशान पर हुई।

आज 18 अक्टूबर 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 18 October 2022) तूफानी तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 549.62 अंक की बढ़त के साथ 58960.60 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ, वहीं निफ्टी (Nifty) 175.20 अंक की बढ़त के साथ 17487.00 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ।

ये भी पढ़ें – Diwali से पहले Yamaha ने बाइक लवर्स को दिया झटका, इन मॉडल्स की कीमतें बढ़ाईं

इससे पहले आज सुबह शेयर मार्केट तूफानी तेजी के साथ ही ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 502.31 अंक की बढ़त के साथ 58913.29 अंक के स्तर पर कारोबार करता ओपन हुआ और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 150.70 अंक की तेजी के साथ 17462.50 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला।

ये भी पढ़ें – Mandi Bhav: इंदौर में आज ये रहा अनाज और सब्जी का दाम, देखें 18 अक्टूबर 2022 का मंडी भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews