टिकटॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने अफसर को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल

टिकटॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने अफसर को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल

हरियाणा की टिकटॉक स्टार (TikTok Star) और भाजपा नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) अक्सर सुर्ख़ियों में रहती है| इस बार वो अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में है, जिसमे उन्होंने एक मार्किट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह को पहले थप्पड़ मारा, फिर चप्पल से पीटा। दोनों घटनाओं के दो वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुए हैं।

सोनाली ने सचिव पर अभद्र व्‍यवहार करने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में सोनाली फोगाट वहां खड़े एक पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह के मुंह और सिर पर चप्पल से मारती दिखाई दे रही हैं। वायरल वीडियो में अधिकारी सोनाली को बार-बार रोकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन महिला नेता नहीं रुकी और पीटती रही|

सुरजेवाला ने खट्टर पर साधा निशाना
इस घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर खट्टर सरकार पर निशाना साधा है| उन्होंने लिखा खट्टर सरकार के नेताओं के घटिया कारनामे! मार्किट कमेटी सचिव को जानवरों की तरह पीट रही हैं आदमपुर, हिसार की भाजपा नेत्री। क्या सरकारी नौकरी करना अब अपराध है? क्या खट्टर साहेब कार्यवाही करेंगे? क्या मीडिया अब भी चुप रहेगा?

कांग्रेस विधायक से हारी थीं चुनाव
ज्ञात हो कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में आदमपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को निवर्तमान विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्नोई के हाथों 29,471 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। उस समय चुनाव प्रचार के दौरान सोनाली के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews