तिरुपति मंदिर भारत का वो मंदिर है जहाँ हर साल लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुँचते हैं। भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए यहाँ हर साल भारी भीड़ देखने को मिलती है, कई बार इसी भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अब इस बार भीड़ को कंट्रोल करना आसान होगा, क्योंकि अब नई तकनीक के साथ आपको यहाँ दर्शन मिलेंगे। ज़रा सोचिए, भारी भीड़ के बावजूद भी अगर आपको मंदिर में इंतज़ार न करना पड़े, और आपके दर्शन भी फटाफट हो जाए, स्वाभाविक है कि अगर ऐसा हो तो आपको अच्छा लगेगा।

ये सिर्फ़ बोलने की बात नहीं है बल्कि ऐसा सच में हो रहा है। यह सब संभव हुआ है AI आधारित दर्शन प्रबंधन के ज़रिए, जो भक्तों का समय बचाएगा और सुरक्षा के साथ उन्हें भगवान के दर्शन कराएगा। पिछले कई सालों में मंदिर में दर्शन की लंबी लंबी कतारें और अफ़रातफ़री आम बात बन गई थी, जिसके चलते लोगों को वेंकटेश्वर के दर्शन करना अपने आप में चुनौतीपूर्ण लगता था। लेकिन अब इस नई तकनीक की मदद से हर एक भक्त का समय बचेगा और दर्शन क्रम भी आसान हो जाएगा।

चंद्रबाबू नायडू ICC का उद्घाटन करेंगे

आँध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू इस ICC का उद्घाटन करेंगे। यह भारत में किसी भी बड़े मंदिर में इस पैमाने पर तकनीक का पहला इस्तेमाल होगा। अब भक्त बिना लंबी कतारों और असुविधाओं की भगवान के दर्शन कर सकेंगे। ICC ना केवल भीड़ कंट्रोल करेगा बल्कि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का भी ख़ास ध्यान रखेगा।

तिरुपति मंदिर में AI का महत्व

तिरुपति मंदिर दुनिया के सबसे व्यस्त धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। यहाँ हर दिन भारी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। वही ख़ास अवसरों पर यहाँ भीड़ लाखों की संख्या तक पहुँच जाती है। ऐसा देखा गया है कि पिछले कुछ सालों से व्यवस्था को लेकर कई चुनौतियां सामने आयी थी।

अब इस नई तकनीक की मदद से, न सिर्फ़ भक्तों का फ़ायदा होगा बल्कि प्रबंधन भी बेहतर हो जाएगा। इसका यह फ़ायदा होगा कि भक्तों को लंबी क़तार में प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी, मंदिर परिसर में भी सुरक्षा बनी रहेगी, साथ ही साथ डिजिटल टिकटिंग और समय स्लॉट के ज़रिए भीड़ को आसानी से कंट्रोल किया जा सकेगा। आपको बता दें, इस तकनीक का इस्तेमाल पहले कई बड़े मंदिरों में हुआ है, लेकिन तिरुपति जैसे भीड़ वाली जगह पर यह क़दम विशेष महत्व रखता है।

AI कैसे करेगा भीड़ को कंट्रोल

AI सिस्टम स्मार्ट सेंसर, कैमरा निगरानी और डेटा एनालिटिक्स के ज़रिए काम करता है। AI लगातार यह जाँच करेगा कि कतारों में कितने भक्त हैं और उन्हें किस समय स्लॉट में बुलाना है। भक्तों के दर्शन का समय स्वचालित रूप से तय होता है, जिससे लंबी प्रतीक्षा समाप्त होती है। किसी भी आपात स्थिति में AI तुरंत प्रशासन को अलर्ट भेजता है। AI के इस उपयोग से मंदिर प्रशासन को भी कार्य सुगम और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।