लेह लद्दाख की प्राकृतिक खूबसूरती देखना है , IRCTC के इस ऑप्शन को एक बार जरूर देखिये

लेह लद्दाख की प्राकृतिक खूबसूरती देखना है , IRCTC के इस ऑप्शन को एक बार जरूर देखिये

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। लेह लद्दाख की प्राकृतिक सुंदरता को दिखाने के लिए बार फिर IRCTC ने टूर पैकेज बनाया है।  ये टूर अगले महीने सितम्बर में जायेगा। IRCTC ने इसकी पूरी डिटेल जारी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए IRCTC यानि इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन  (Indian Railway Catering & Tourism Corporation) एक से बढ़कर एक शानदार टूर पैकेज प्लान (IRCTC new tour package) बनता है जो ना सिर्फ किफायती होते हैं बल्कि कम्फर्टेबल और विशेष सुविधाओं से भरपूर होते हैं।

 ये भी पढ़ें – नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का बड़ा बयान, क्रॉस वोटिंग करने वाले नेताओं का बहिष्कार होना चाहिए

IRCTC ने डिस्कवर लेह लद्दाख (IRCTC Discover Leh Ladakh Tour Packages) की सैर के लिए इस बार एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Packages) अनाउंस किया है। ये टूर 7 दिन और 6 रात  जो कोलकाता एयरपोर्ट से शुरू होगा। इसका किराया 41,500/- रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है , किराये के और भी स्लॉट हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Stress remedy : इस तरह भगाएं तनाव, अपनी सेहत का रखें खयाल

इस टूर में IRCTC (IRCTC News) लेह, शयाम वैली, नुब्रा, पेंगोंग और तरटक की प्राकृतिक खूबसूरती दिखायेगा। इसके लिए कोलकाता से फ्लाइट 11 सितम्बर, 17 सितम्बर और 23 सितम्बर को जाएगी। IRCTC के इस स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) के किराये में ब्रेकफास्ट, लांच, डिनर सब शामिल है।

ये भी पढ़ें – WhatsApp पर आएगा नया फीचर, डिलीट किया हुआ मैसेज आ जाएगा वापस, यहाँ जानें डिटेल्स

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews