नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का बड़ा बयान, क्रॉस वोटिंग करने वाले नेताओं का बहिष्कार होना चाहिए

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का बड़ा बयान, क्रॉस वोटिंग करने वाले नेताओं का बहिष्कार होना चाहिए

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। चुनावों में नेताओं द्वारा क्रॉस वोटिंग (cross voting case) किये जाने का मुद्दा गरमाता जा रहा है। कांग्रेस (MP Congress) एक्शन मोड में है। ग्वालियर (Gwalior News) में पार्टी ने पूर्व मंत्री मुकेश नायक और वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह चौहान को जांच के लिए भेजा है इस बीच नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह (Leader of Opposition Dr. Govind Singh) का बड़ा बयान सामने आया है।

ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि ऐस नेता जो क्रॉस वोटिंग करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खून में गद्दारी है जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं ऐसे गद्दारों को पार्टी से निकालना चाहिए।

ये भी पढ़ें – नाराज वन अधिकारियों – कर्मचारियों ने DFO ऑफिस में जमा कराये हथियार, कही बड़ी बात

गोविंद सिंह ने कहा कि जो नेता जिस पार्टी में रहकर उसी की पीठ में छुरा घोप रहे हैं, ऐसे नेताओं की जांच होनी चाहिए पहचान होने के बाद उनका काला मुंह कर निकालें, ऐसे लोग समाज में रहने लायक नहीं हैं।  ऐसे लोग राजनीति को अपवित्र करने के काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – BJP नेता प्रीतम लोधी के बयान पर बढ़ी सियासी गर्मी, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज से की ये मांग

डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि ऐसे लोग हाथ जोड़कर सेवा की बात करते हैं लेकिन सेवा के नाम पर लूट करते हैं, नए लोग क्या सीखेंगे? ऐसे लोगों का समाज से बहिष्कार भी करना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”740755050″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews