2000 के नोट बदलने का आज अंतिम दिन, चूक गये तो फिर करना होगा ये काम

2000 के नोट बदलने का आज अंतिम दिन, चूक गये तो फिर करना होगा ये काम

2000 Rupees Note : यदि आपने अभी तक 2000 रुपये के नोट बैंक में जमा नहीं कराये है या फिर उसके बदले में दूसरे नोट नहीं लिए है तो आपके लिए ये खबर बहुत जरूरी है, जी हाँ ध्यान देने वाली बात है कि आज 2000 के नोट बदलने का अंतिम दिन हैं, आज के बाद कल 8 अक्टूबर से इसके लिए एक प्रक्रिया अपनानी होगी।

पिछले सप्ताह बढ़ी थी डेडलाइन

आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ने 19 मई 2023 को 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा की थी। तब इसे बदलने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2023 निर्धारित की थी जिसे बढ़ाकर पिछले दिनों ही सात अक्टूबर किया था।

12 हजार करोड़ मूल्य के नोट अभी भी प्रचलन में 

पिछले दिनों RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने जानकारी दी थी कि 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के 2000 के नोट अभी भी प्रचलन में जिन्हें वापस किया जाना है,  गवर्नर ने बताया कि अब तक वापस आए कुल नोटों में से 87 प्रतिशत नोट बैंक खातों में जमा हुए हैं, जबकि शेष नोट विभिन्न काउंटर्स के जरिये बदले गए हैं। अब तक 3.43 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के नोट वापस आ गए हैं।

आठ अक्टूबर से ऐसे बदले जा सकेंगे 2000 के नोट

गवर्नर ने कहा कि आठ अक्टूबर से 2,000 रुपये के नोटों को आरबीआइ के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में बदला जा सकता है। इन कार्यालयों में एक बार में सिर्फ 20 हजार रुपये के नोट (दो हजार के 10 नोट) ही बदले जाएंगे। जिन लोगों के घर इन कार्यालयों से दूर हैं वह डाक से अपने नोटों को आरबीआइ कार्यालय में भेजकर उन्हें सीधे अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने की सुविधा भी हासिल कर सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews