जूते खरीदने पर टमाटर फ्री, मुफ्त टमाटर चाहिए तो इस ऑफर का लाभ उठाइये

जूते खरीदने पर टमाटर फ्री, मुफ्त टमाटर चाहिए तो इस ऑफर का लाभ उठाइये

Tomato free on buying shoes : टमाटर ने पिछले कई दिनों से लोगों का ज़ायका बिगाड़ा हुआ है। आम आदमी की रसोई से ये नदारद है और आसमान छूती कीमतों में जरा भी कमी आती नहीं दिख रही है। ऐसे में तमाम तरह के चुटकुले और मीम्स चल पड़े हैं जिनमें कहा जा रहा है कि किसी को तोहफा देना हो तो टमाटर दीजिए, किसी रूठे को मनाना हो तो टमाटर ले जाइये, किसी का दिल जीतना हो तो टमाटर पेश कीजिए। लेकिन ये बात अब महज़ चुटकुलों तक ही सीमित नहीं रह गई है।

पंजाब के गुरदासपुर में जूते बेचने वाली एक दुकान पर कमाल की स्कीम चल रही है। बाटला के बूट शॉप ओनर ने अपने खरीदारों को टमाटर मुफ्त देने की घोषणा की है। जो भी इनके यहां से 1000 से 1500 रूपये के जूते खरीदेगा, उसे दो किलो टमाटर गिफ्ट के रूप में दिए जाएंगे। शॉप ओनर श्यामलाल का कहना है कि वो ये ऑफर इसलिए लेकर आए हैं क्योंकि इन दिनों टमाटर इतने महंगे बिक रहे हैं और लोग उसे खरीद नहीं पा रहे हैं। ऐसे में जूते चप्पल खरीने वाले ग्राहक मुफ्त में टमाटर पाकर खुश होंगे। उन्होने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि जल्द ही टमाटर के दाम कम हो जाएं और लोग फिर इसे पहले की तरह आसानी से खरीद पाएं। लेकिन जब तक कीमतें बढ़ी रहेंगी, मुफ्त टमाटर देने की उनकी स्कीम भी जारी रहेगी।

इतने दिन बीत जाने के बाद भी टमाटर की कीमतों में फिलहाल कोई गिरावट आती नहीं दिख रही है। हाल ये है कि ज्यादातर रसोई से टमाटर गायब है और इसके बाद अब सोशल मीडिया पर भी ऐसी रेसिपी की बाढ़ आई हुई है, जो बिना टमाटर के बनाई जा सकती है। कभी 20 से 30 रूपये किलो तक बिकने वाले टमाटर अब 150 से लेकर 200 रूपये किलो तक बिक रहे हैं और इस कीमत पर खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं। इसलिए अगर कोई स्कीम वाली जूते की दुकान के आसपास रहता है तो इसका लाभ उठा सकता है। नए जूतों के साथ फ्री टमाटर आपकी खुशी को दुगना कर देगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews