ये 5 सरकारी योजनाएं वरिष्ट नागरिकों के लिए बेस्ट, मिलता है इन खास सुविधाओं का लाभ, देखें लिस्ट

ये 5 सरकारी योजनाएं वरिष्ट नागरिकों के लिए बेस्ट, मिलता है इन खास सुविधाओं का लाभ, देखें लिस्ट

Government Schemes: पूरी ज़िंदगी काम करके रिटायरमेंट के बाद कोई भी व्यक्ति एक खुशहाल और आरामदायक जीवन चाहता है। बुढ़ापा आने पर कोई भी काम करना आसान नहीं होता है। भारत में वरिष्ट नागरिकों की संख्या भी अधिक है। यदि आप भी अपने बुढ़ापे को सुरक्षित और आरामदायक बनाना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है। सरकार ऐसी कई स्कीम चलाती है, जिसके तहत मेडिकल केयर, पेंशन और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलता है। हम भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली उन योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका फायदा आप उठा सकते हैं।

प्रधानमंत्री वय वंदना स्कीम

इस योजना को वरिष्ट नागरिक बहुत पसंद करते हैं। यह 10 साल की पॉलिसी होती है, जिसका लाभ 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति उठा सकते हैं। योजना के तहत मंथली, तिमाही, हाफ इयरली और सलाना पेंशन की सुविधा मिलती है, जिसका चयन खुद निवेशक कर सकते है। बता दें की इस स्कीम में सलाना 8 फीसदी का ब्याज भी मिलता है। इसमें 100 रुपये से लेकर 15 लाख तक की राशि जमा की जा सकती है।

वरिष्ट पेंशन बीमा योजना

वरिष्ट पेंशन बीमा योजना सरकार की खास योजनाओं में से एक है। जिसमें रिटर्न की गारंटी होती है। साथ ही सलाना इनकम वरिष्ट नागरिकों को मिलता रहता है। ECS और NEFT के जरिए भी पॉलिसी का भुगतान हो सकत है। सलाना 8 फीसदी का ब्याज मिल्ट है। साथ ही टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है।

इंदिरा गांधी नेशनल ओल्ड पेंशन स्कीम

भारत वरिष्ट नागरिकों के भविष्य को सुरक्षित बनाने वाली खास सरकारी योजना है। इस योजना के तहत विधवाओं, डिसेबल और वरिष्ट नागरिकों को पेंशन का लाभ मिलता है। इसे 2007 में शुरू किया गया है। जिसके तहत हर महीने सीनियर सिटीजन को एक राशि मिलती है। 60-79 साल के व्यक्ति इसके पात्र होते हैं।

नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर फ़ॉर सीनियर सिटीजन

इस योजना को सरकार द्वारा 2010 में शुरू किया गया था। जिसके तहत वरिष्ट नागरिकों सम्पूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था की सुविधा मिलती है। योजना के जरिए सीनियर सिटीजन को कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर, जिला अस्पतालों, प्राथमिक हेल्थ सेंटर और स्टेट हेल्थ सोसाइटी जैसे प्लेटफॉर्म पर फ्री में हेल्थ चेकअप और इलाज की सुविधा मिलती है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

इस योजना को भारत सरकार द्वारा साल 2018 में शुरू किया गया था। इस योजना के तहत विभिन्न वर्गों के वरिष्ट नागरिकों हेल्थ प्लानिंग, इलाज और उससे जुड़े खर्चों की सुविधा की दी जाती है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews