Transfer 2023 : शिक्षा विभाग के 19 अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे कहां मिली जगह

mp transfer 2023

Transfer 2023: उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग में 19 अधिकारियों के तबादले किये गये हैं। इनमें 13 जिलों के डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) भी बदल गये हैं। इसके साथ ही छह अन्य शिक्षाधिकारियों के तबादले किए गए हैं।इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।यह आदेश विशेष सचिव कृपाशंकर यादव की ओर से जारी किए गए है।

कहां किसका तबादला

  • प्रतापगढ़ के जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द अब अलीगढ़ के नये जिला विद्यालय निरीक्षक होगें।
  • चित्रकूट में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनात बलिराज राम को प्रयागराज स्थित शिक्षा निदेशालय में सहायक शिक्षा निदेशक (अर्थ और बीमा) बनाया गया है।
  • देवेंद्र स्वरूप को चित्रकूट का जिला विद्यालय निरीक्षक के तौर पर तैनात किया गया है।
  • फतेह बहादुर सिंह को उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मिर्जापुर के पद से स्थानांतरित कर कानपुर नगर का डीआईओएस बनाया गया है।
  • राजेश कुमार शाही को उप प्राचार्य डायट उन्नाव से डीआईओएस फतेहपुर और देवकी सिंह को डीआईओएस फतेहपुर से बेसिक शिक्षा विभाग की सेवाओं में स्थानांतरित किया गया है।
  • महेंद्र प्रताप सिंह वरिष्ठ प्रवक्ता डायट बरेली को डीआईओएस लखीमपुर बनाया गया है
  • ओम प्रकाश राय को उप प्राचार्य डायट बलिया से डीआईओएस प्रतापगढ़ के पद पर भेजा गया है।
  • लखनऊ में शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय में सहायक शिक्षा निदेशक (सेवाएं शिविर) पद पर तैनात राजेंद्र सिंह को सीतापुर में डीआईओएस पद ।
  • शिविर कार्यालय में संबद्ध अमरकांत सिंह को सहायक शिक्षा निदेशक (सेवाएं शिविर) के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews