Transfer 2026: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, 3 IAS और 12 IPS अफसरों का हुआ तबादला, यहाँ देखें लिस्ट

पश्चिम बंगाल में आईएएस और आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। एसपी, एसीपी और ज्वाइंट सेक्रेटरी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। शासकीय आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer News

विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल तेज है। 23 और 29 अप्रैल को मतदान है। इसी बीच प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक ही सप्ताह में 3 आईएएस और 12 आईपीएस अफसरों का स्थानांतरण (IAS IPS Transfer 2026) हुआ है। राज्यपाल ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश भी जारी हो चुका है।

12 अप्रैल को जारी कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग के आदेश के तहत तीन आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। बैच  2014 के आईएएस अधिकारी यूनिस रिशीन इस्मैल को वरिष्ठ विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पी एवं एआर विभाग के ओएसडी पद पर कार्यरत थे।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

आईएएस अधिकारी नवीन कुमार चंद्रा को ज्वाइंट सेक्रेटरी, डिपार्टमेंट ऑफ़ फूड्स एंड सप्लाईज के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पी एवं एआर विभाग के ओएसडी पद पर कार्यरत थे। एस एंड एमई एंड टी डिपार्टमेंट के ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर बैच 2019 के आईएएस अफसर पी. प्रमोथ को नियुक्त किया गया है।

कई आईपीएस अफसरों के प्रभार में बदलाव

डीआईजी सीआईडी पद पर कार्यरत सोम दास मित्र को संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) कोलकाता पुलिस के पद पर नियुक्त किया गया है। कोलकाता पुलिस हैडक्वाटर के संयुक्त पुलिस आयुक्त पद की जिम्मेदारी संदीप सरकार को सौंपी गई है। डीसी, साउथ डिविजन कोलकाता पुलिस के पद पर वीएसआर अनंतनाग को नियुक्त किया गया है।

डीसी, नॉर्थ डिवीजन कोलकाता पुलिस के पद की जिम्मेदारी प्रदीप कुमार यादव को दी गई है। सीआईएफ पश्चिम बंगाल पुलिस पद पर कार्यरत प्रशांत चौधरी को ईस्ट डिविजन कोलकाता पुलिस के डीसी पद पर नियुक्त किया गया है। आईपीएस अधिकारी राणा मुखर्जी, डीसी, एसबी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस पद पर  को डीसी ईस्ट सिलिगुड़ी पुलिस के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंदन घोष को एडिशनल एसपी हेडक्वार्टर सुंदरबन पुलिस के पद पर नियुक्त किया गया है। आईपीएस तबादला सूची यहाँ नीचे दी गई है-

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews