Transfer 2026: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, एक IAS का तबादला, दो राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को मिला प्रमोशन

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है । एक आईएएस अफसर का तबादला किया गया है। दो HPAS अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। आदेश जारी हो चुका है। 
Transfer 2026

हिमाचल प्रदेश में नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  की सरकार में एक आईएएस अधिकारी का तबादला (IAS Transfer 2026) किया है। वहीं 2 राज्य प्रशासनिक सेवा (HPAS) अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। तबादले और पदोन्नति से संबंधित आदेश कार्मिक विभाग द्वारा 3 अगस्त 2026 को जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।

बैच  2011 के आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया अब यूथ अफेयर्स डिपार्मेंट दिल्ली में निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। राज्यपाल ने उनकी सेवाएं 5 साल की अवधि के लिए भारत सरकार को सौंपी है। वर्तमान में वह प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी-कम-स्पेशल सेक्रेटरी पद पर कार्यरत हैं। उद्योग निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।

इन HPAS अफसरों को मिला प्रमोशन 

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को राज्य सरकार ने लेवल-18 के पे मैट्रिक्स 56,000 से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह के रेगुलर बेसिस पर प्रमोट किया है। इस लिस्ट में राजेश्वर भाटिया और कुलवंत सिंह का नाम शामिल है। अधिकारियों की नियुक्ति से संबंधित आदेश अलग से जारी किया जाएगा।  वहीं प्रमोशन संबंधित आदेश हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने 3 अगस्त को जारी किया है।

डॉ निपुण जिंदल भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति भेजे गए 

31 जुलाई जारी आदेश के तहत राज्य सरकार ने बैच 2014 के आईएएस अधिकारी डॉ निपुण जिंदल, डायरेक्टर, डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस की सेवाएं भारत सरकार को 4 साल के लिए आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव के तौर पर नियुक्ति के लिए सौंपी गई है । वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार के तौर पर बैच 1987 के आईएएस अधिकारी राम सुभाग सिंह के नियुक्ति की अवधि 2 साल आगे बढ़ा दी गई है। यह अवधि 1 अगस्त 2026 से लागू है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews