Transfer 2026: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 2 IAS और 5 IPS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

राजस्थान, असम और लद्दाख में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। दो आईएएस अधिकारियों को नया पदभार मिला है। पाँच आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ है। आइए जानें कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer News

असम पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल ( IAS IPS Transfer 2026) देखने को मिला है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत पांच आईपीएस और 10 एपीएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। सभी अधिकारियों को 5 मार्च से पहले नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश भी दिया गया है। वहीं लद्दाख में एक आईएएस अफसर का स्थानंतरण किया गया है। राजस्थान सरकार ने एक आईएएस अफसर को एडिशनल चार्ज सौंपा है। इससे संबंधित आदेश सरकार ने सोमवार को जारी किया था।

आईपीएस अधिकारी डॉ रोबिन कुमार, निदेशक, डायरेक्टरेट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस, असम काहिलीपाड़ा गुवाहाटी को स्थानांतरित करके वरिष्ठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दारांग के पद पर पदस्थ किया गया है। आईपीएस अधिकारी मोहनलाल मीणा को निदेशक, डायरेक्टरेट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस असम काहिलीपाड़ा गुवाहाटी जिम्मेदारी सौंप गई है।

असम में इन आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला 

पंकज यादव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक असम श्रीमंतपुर गुवाहाटी को स्थानांतरित करके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बजाली पद पर नियुक्त किया गया है। श्री पार्थ प्रोतीम दास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कचार को स्थानांतरित करके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नगाँव पद पर भेजा गया है। सोमालिना शुभदर्शनी, कमांडेंट एपीटीसी देरगांव गोलाघाट को स्थानांतरित करके प्रिंसिपल, लचित बर्फुकान पुलिस अकादमी देरगांव गोलाघाट पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें ईआरएसएस (112) असम देरगांव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

एपीएस आधिकारिक स्वप्निल डेका को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नागाँव पद पर पदस्थ किया गया है। नुमाल महत्ता को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बोंगाईगांव पद पर भेजा गया है। संजीव कुमार सैकिया को कचार का नया एसएसपी बनाया गया है। तब्बू राम पेगु को  डीसीपी (ईस्ट) पुलिस कमिश्नरेट गुवाहाटी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साउथ सलमारा का नया एसएसपी मृणाल डेका को बनाया गया है। वहीं शिवसागर के नई एसएसपी  पपोरी चेतिया होगी। असम आईपीएस और एपीएस अफसरों की तबादला सूची नीचे दी गई है।

इन आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार 

2 मार्च को जारी आदेश के तहत राजस्थान सरकार ने आईएएस अधिकारी गौरव अग्रवाल को डिविजनल कमिश्नर जोधपुर पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।  वर्तमान में वह कलेक्टर और जिला पदाधिकारी जोधपुर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग लद्दाख ने आईएएस अधिकारी मुकुल बेनीवाल को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर लेह पर नियुक्त किया है। इससे पहले वह सब डिवीजनल ऑफिसर, नुबरा पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा 21 जेकेएएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। कारगिल, डिस्केट, लेह और दुरबुक के तहसीलदार बदले गए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews