Transfer 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS और 14 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, यहाँ देखें लिस्ट

राज्य में एक साथ बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। पुलिस अधीक्षक, सीईओ, कलेक्टर समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer News

महाराष्ट्र की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच और भारतीय पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS IPS Transfer 2026) हुआ है। दो राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को भी नया पदभार सौंपा गया है है। गोंदिया जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश में 22-23 जून के बीच जारी किया गया है।

आईएएस अधिकारी आर. वेलरसु को MMRDA मुंबई का एडिशनल मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर बनाया गया है। महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड  अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर कार्यरत डॉ संजीव कुमार को स्थानांतरित करके फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर प्रोटक्शन डिपार्मेंट, मंत्रालय, मुंबई के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अफसरों का भी हुआ तबादला

विक्रम कुमार जो पहले एमएमआरडीए के एडिशनल मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर पद पर कार्यरत थी, उन्हें महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बनाया गया है। गोंदिया जिले के कलेक्टर पद पर कार्यरत डॉ मंगेश गोंडावले को CIDCO छत्रपति संभाजी नगर के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर (न्यू टाउनशिप) पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं यवतमाल जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर कार्यरत मंदार पटकी को गोंदिया का नया कलेक्टर बनाया गया है।

आईएएस तबादला सूची यहाँ देखें 

कई आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी  

आईपीएस अधिकारी संजय वर्मा, पुलिस महासंचालक न्यायिक एवं तांत्रिक को स्थानांतरित करके पुलिस महासंचालक पुलिस गृह निर्माण और कल्याण महामंडल पद पर नियुक्त किया गया है। अर्चना त्यागी को पुलिस महासंचालक न्यायिक एवं तांत्रिक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दत्तात्रेय शिंदे को पुलिस महानिदेशक, राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो, राज्य अपराधिक जांच विभाग पुणे के पद पर नियुक्त किया गया है। संजय शिंदे को अपर पुलिस आयुक्त, मीरा-भाईदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय पद पर नियुक्त किया गया है। विश्वास नांगरे को पुलिस आयुक्त नागपुर शहर पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नागपुर शहर के पुलिस आयुक्त पद पर कार्यरत रविंद्र सिंघल को अपर पुलिस महासंचालक एंटी करप्शन ब्यूरो पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महाराष्ट्र आईपीएस और SPS तबादला सूची यहाँ देखें

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews