Transfer News: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, राज्य में 2 IAS और 3 पुलिस अधिकारी इधर से उधर, मिला नया कार्यभार, देखें लिस्ट 

राज्य में दो आईएएस और 3 राज्य पुलिस विभाग अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने स्थानंतरण का आदेश जारी कर दिया है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
Transfer

Transfer News: कर्नाटक में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। 2 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। वहीं राज्य पुलिस विभाग के 3 अफसरों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले और नियुक्ति को लेकर शासन द्वारा आदेश जारी हो चुका है। आयुक्त और मैनेजिंग डायरेक्टर के प्रभार में बदलाव हुआ है। एक आईएएस और 2 पुलिस अधिकारी रिटायर होने जा रहे हैं।

बैच 1993 के आईएएस अफसर तुषार गिरी नाथ, मुख्य आयुक्त, बृहत बेंगलुरू महानगर पालिका, बेंगलुरू को तत्काल प्रभाव से स्थानंतरित करके अतिरिक्त मुख्य सचिव, शहरी विकास विभाग, बेंगलुरू पद पर तैनात किया गया है। आईएएस उमाशंकर एस आर 30 अप्रैल 2025 को समवर्ती प्रभार से रिटायर हो जाएंगे। इसके अलावा उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, बेंगलुरू और बीबीएमपी, बेंगलुरू के प्रशासक पद का समवर्ती प्रभार भी सौंपा गया है।

इन्हें मिला समवर्ती प्रभार (IAS Transfer)

महेश्वर राव एम, प्रबंध निदेशक, बैंगलोर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को अगले आदेश तक मुख्य आयुक्त, बृहत बेंगलुरू महानगर पालिका, बेंगलुरू पद का समवर्ती प्रभार सौंपा गया है।

इन पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

  • पुरुषोत्तम एम.एल, पुलिस अधीक्षक, बैंगलोर सीआईडी को स्थानंतरित करके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-2, तुमकुर जिला पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर कार्यरत अब्दुल खादर मार्रा 30 अप्रैल को रिटायर हो जाएंगे।
  • बी-जगन्नाथ राय, उप निदेशक, राज्य खुफिया, बेंगलुरू को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, चिक्कबल्लापुर जिला पद पर भेजा गया है।
  • डॉ. एच.एन वेंकटेश प्रसन्ना, उप निदेशक, कर्नाटक राज्य खुफिया विभाग, बैंगलोर को स्थानंतरित करके आदेश आदेश तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-1 बेंगलुरू ग्रामीण जिला, बेंगलुरू पद पर नियुक्त किया गया है। 30 अप्रैल को पी. नागेश कुमार की सेवानिवृत्ति होने वाली है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews