Transfer News: राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कार्मिक विभाग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के नौ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसके अलावा सीमावर्ती जिलों में तबादलों और नियुक्तियों पर लगी रोक को भी तुरंत हटाने का फैसला लिया है।
state administrative service officer

RAS Transfer News: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने गुरूवार देर रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 9 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

इसमें आरएएस मनोज कुमार मीणा को SDM घड़साना, महेश चंद्र मान को SDM भणियाणा (जैसलमेर), प्रभजोत सिंह गिल को SDM मूंडवा, लाखाराम को SDM पोकरण, संदीप चौधरी को SDM बज्जू (बीकानेर),  कुणाल राहड़ को SDM बीकानेर उत्तर,  भरतराज गुर्जर को SDM फतेहगढ़, कविता गोदारा को सहायक कलेक्टर सीकर, रामलाल मीणा को SDM गडरा रोड (बाड़मेर) लगाया गया है।

सीमावर्ती जिलों में तबादलों पर लगी रोक हटी

  • जानकारी के मुताबिक, भारत पाक तनावपूर्ण हालातों के बीच राजस्थान सरकार ने सीमावर्ती जिलों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक हटा दी गई है। प्रशासनिक सुधार विभाग ने गुरुवार देर रात आदेश जारी करते हुए बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और जोधपुर जिलों में राजकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक को हटा दी है।
  • इस फैसले के तहत अब इन संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार तबादले किए जा सकेंगे। यह आदेश राज्य के सभी निगमों, मंडलों, बोर्डों और स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी समान रूप से लागू होगा।
  • बता दे कि 15 जनवरी 2023 को प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा इन जिलों में तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने इस प्रतिबंध में ढील देने का निर्णय लिया है।

RAS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews