Transfer News : बड़ा बदलाव, 2 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी समेत 35 अधिकारियों के तबादले, नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

नवदीप सिंह को जिला जय श्री मुक्तसर साहिब के सुपरिटेंडेंट और सेंट्रल जेल कपूरथला के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह को नाभा जेल सिक्योरिटी के सुपरिंटेंडेंट और पंजाब जेल ट्रेनिंग स्कूल पटियाला के प्रिंसिपल का कार्यभार सौंपा गया है।
transfer news

Transfer News: झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है।गुरूवार देर रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला किया है।इसके तहत संयुक्त सचिव पेयजल स्वच्छता विभाग जयदीप तिग्गा को तबादले करते हुए अगले आदेश तक परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण चाईबासा तो अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम योगेंद्र प्रसाद को नगर आयुक्त हजारीबाग नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी है।

पंजाब सरकार ने भी जेल विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जेल विभाग आदेश के तहत प्रदेश भर में बड़े स्तर पर कारागृहों के सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट और एडीशनल सुपरिंटेंडेंट स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें नाभा की नई जिला जेल सहित 33 कारागृह के सुपरिंटेंडेंट स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

पंजाब जेल विभाग में तबादले

  • सेंट्रल जेल फरीदकोट के सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा को एआईजी जेल पंजाब का कार्यभार ।
  • नई जिला जेल नाभा के सुपरिंटेंडेंट रमनदीप सिंह भंगू को अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट केंद्रीय जेल बठिंडा का चार्ज ।
  • पटियाला की सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह सिद्धू को सेंट्रल जेल बठिंडा के सुपरिंटेंडेंट।
  • श्री मुक्तसर साहिब जिला जेल के सुपरिंटेंडेंट वरुण शर्मा को सेंट्रल जेल पटियाला के सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार ।
  • जेल के मुख्य ऑफिस के कंट्रोल रूम के डीएसपी इकबाल सिंह धालीवाल का फरीदकोट सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट का कार्यभार।
  • सेंट्रल जेल अमृतसर के अतरिक्त सुपरिंटेंडेंट हेमन्त शर्मा को इसी जेल के सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार।
  • जिला जेल संगरूर के सुपरिंटेंडेंट ललित कोहली को जिला जेल रूपनगर के सुपरिटेंडेंट का कार्यभार।
  • सेंट्रल जेल गुरदासपुर के सुपरिंटेंडेंट नवइंदर सिंह को जिला जेल संगरूर के सुपरिटेंडेंट का कार्यभार।
  • सेंट्रल जेल गोइंदवाल के अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट राहुल राजा को सेंट्रल जेल गुरदासपुर के सुपरिटेंडेंट का कार्यभार सौंपा गया है।
  • जिला जेल बरनाला के सुपरिंटेंडेंट कुलविंदर सिंह को सेंट्रल जेल गोइंदवाल के सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार ।
  •  सेंट्रल जेल कपूरथला के सिक्योरिटी के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नवदीप सिंह को जिला जय श्री मुक्तसर साहिब के सुपरिटेंडेंट का कार्यभार ।
  • सेंट्रल जेल कपूरथला के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह को नाभा जेल सिक्योरिटी के सुपरिंटेंडेंट और पंजाब जेल ट्रेनिंग स्कूल पटियाला के प्रिंसिपल का कार्यभार ।
  • सेंट्रल जेल बठिंडा के एडीशनल सुपरीटेंडेंट इंदरजीत सिंह काहलो को नई जेल नाभा के सुपरिंटेंडेंट की जिम्मेदारी।
  • गुरचरण सिंह धालीवाल को जिला जेल बरनाला के सुपरिंटेंडेंट का, शियामल जोती को सेंट्रल जेल कपूरथला के सुपरिटेंडेंट का।
  • विजय कुमार को सेंट्रल जेल कपूरथला के एडिशनल सुपरिंटेंडेंट का।
  • जसपाल सिंह को महिला जेल लुधियाना के सुपरिंटेंडेंट का।
  • जतिंदर पाल सिंह को सेंट्रल जेल गोइंदवाल के एडिशनल सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार सौंपा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews