RAS Transfer News: दिवाली उपचुनाव से पहले राजस्थान सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश की बाद कार्मिक विभाग ने 28 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है।
इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पद पर कार्य ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।इससे पहले अक्टूबर की शुरूआत में 83 आरएएस अफसरों के तबादले किए गए थे।
ये भी पढ़ें
1सांसद रवि किशन ने लोकसभा में ऑनलाइन डिस्काउंट के खिलाफ उठाई आवाज, छोटे व्यापारियों के लिए की 3 बड़ी मांगें
2कैश फॉर क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से मिली आंशिक राहत, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के एक हिस्से पर लगी रोक, जानें पूरा मामला
3असम में पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट जंग का किया जिक्र, कांग्रेस पर तेल-LPG को लेकर अफवाह फैलाने का लगाया बड़ा आरोप
4संसद में विपक्ष के हंगामे और छुट्टियों के कारण रुके विधायी काम, केंद्र सरकार ने वीकेंड पर भी सत्र बुलाने का रखा प्रस्ताव
इन 28 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के हुए तबादले
- कार्मिक विभाग की ओर जारी आदेश के अनुसार गौरव बजाड़ को संयुक्त शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग जयपुर, बिंदु करुनाकर को संयुक्त शासन सचिव कार्मिक विभाग जयपुर भेजा गया है।
- प्रभा गौतम को अतिरिक्त जिला कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट चित्तौड़गढ़, हरिराम मीणा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एंव अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट धौलपुर, सुनीता पंकज को रजिस्टर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर, नरेंद्र कुमार वर्मा को रजिस्टर राजस्थान संस्कृत विद्यालय जयपुर भेजा गया है।
- धारा सिंह मीणा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक गस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी मंडा सवाई माधोपुर, सुनील पूनिया को युक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं पदेन शासन सचिव जयपुर भेजा गया है।
- नरेश सिंह तंवर को अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव पंचायत राज विभाग जयपुर राजीव द्विवेदी को उपमहानिरीक्षक पंजीयन मुद्रा उदयपुर लगाया गया है।