Transfer News : बड़ा बदलाव, 28 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

कार्मिक विभाग की ओर जारी आदेश के अनुसार गौरव बजाड़ को संयुक्त शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग जयपुर, बिंदु करुनाकर को संयुक्त शासन सचिव कार्मिक विभाग जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
state administrative service officer

RAS Transfer News: दिवाली उपचुनाव से पहले राजस्थान सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश की बाद कार्मिक विभाग ने 28 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है।

इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पद पर कार्य ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।इससे पहले अक्टूबर की शुरूआत में 83 आरएएस अफसरों के तबादले किए गए थे।

इन  28 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के हुए तबादले

  • कार्मिक विभाग की ओर जारी आदेश के अनुसार गौरव बजाड़ को संयुक्त शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग जयपुर, बिंदु करुनाकर को संयुक्त शासन सचिव कार्मिक विभाग जयपुर भेजा गया है।
  • प्रभा गौतम को अतिरिक्त जिला कलेक्टर जिला मजिस्ट्रेट चित्तौड़गढ़, हरिराम मीणा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एंव अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट धौलपुर, सुनीता पंकज को रजिस्टर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर, नरेंद्र कुमार वर्मा को रजिस्टर राजस्थान संस्कृत विद्यालय जयपुर भेजा गया है।
  • धारा सिंह मीणा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक गस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी मंडा सवाई माधोपुर, सुनील पूनिया को युक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं पदेन शासन सचिव जयपुर भेजा गया है।
  • नरेश सिंह तंवर को अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव पंचायत राज विभाग जयपुर राजीव द्विवेदी को उपमहानिरीक्षक पंजीयन मुद्रा उदयपुर लगाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews