Transfer News: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, एक दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर, आदेश जारी, देखें लिस्ट

मधुबनी सदर के एसडीपीओ रहे राजीव कुमार को दरभंगा सदर, दरभंगा के यातायात डीएसपी अवधेश कुमार को पटना के फतुहा का नया एसडीपीओ-एक बनाया गया है।
transfer 2026

transfer

Transfer News: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में तबादलों का दौर लगातार जारी है। आए दिन आईएएस आईपीएस समेत अलग अलग विभागों के अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है।इसी क्रम में शनिवार देर रात 19 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ )का तबादला किया गया है।

1998 बैच IPS अधिकारी एमआर नायक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। वह अब सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में महानिरीक्षक (आइजी) का पदभार संभालेंगे। इसके लिए बिहार सरकार ने औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।वर्तमान में वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर थे। गृह विभाग ने उनको पांच वर्षों की अवधि या अगले आदेश तक विरमित करते हुए उनकी सेवाएं केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंप दी है। इस प्रतिनियुक्ति को केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहले ही स्वीकृति मिल चुकी थी।

बिहार पुलिसकर्मियों के तबादले

  • जितेंद्र पांडेय को पूर्णिया के वायसी का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ।
  • सोनू कुमार राय को औरंगाबाद के दाउदनगर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी।
  • प्रभाकर तिवारी को दरभंगा के बिरौल का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ।
  • शिवेंद्र कुमार अनुभवी को मोतिहारी के पकड़ीदयाल का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ।
  • विभाष कुमार को सुपौल के त्रिवेणीगंज का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी।
  • राहुल सिंह को आरा सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी।
  • सुबोध कुमार को हाजीपुर सदर-1 का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ।
  • सरोज कुमार साह को गया नगर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 ।
  • राजीव कुमार को दरभंगा सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1।
  • बिनोद कुमार को कटिहार के मनिहारी का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी।
  • अमित कुमार के मधुबनी के फुलपरास का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी।
  • अमित कुमार मेघा को मधुबनी सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2।
  • मनीष चंद्र चौधरी को सीतामढ़ी सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1।
  • राजेश कुमार शर्मा को भोजपुर के जगदीशपुर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी।
  • राघव दयाल को मधुबनी के जयनगर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी।
  • शुभेंद्र कुमार सुमन को दरभंगा सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2।
  • सुबोध कुमार सिन्हा को मधुबनी के झंझारपुर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी।
  • शैलेश प्रीतम को सहरसा सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ।
  • अवधेश कुमार को पटना के फतुहा का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ।

यूपी पुलिस तबादले

  • उत्तर प्रदेश के गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी 11 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के धोबहाराय चौकी के इंचार्ज अखिलेश कुमार राही को हटा दिया गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन से अंकित कुमार सिंह को नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  • इसके अलावा उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव को थाना खरगूपुर , जैद सिद्दीकी को कोतवाली नगर , गौरी शंकर मल्ल को पुलिस लाइन ,अरुण कुमार को पुलिस लाइन, अरविंद राय को पुलिस लाइन, रामाशंकर यादव को उमरीबेगमगंज और विजय प्रकाश को पुलिस लाइन से थाना तरबगंज में तैनात किया गया है।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews