Transfer News: राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 2 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

राज्य में बड़े स्तर पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। एक आईएफ़एस ऑफिसर को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ias ips transfer

IAS IPS Transfer News: कर्नाटक में एक हफ्ते में दूसरी बार प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। स्थानंतरण से संबंधित आदेश शासन ने जारी कर दिया है। पुलिस विभाग में 2 आईपीएस अधिकारियों को नवीन पदास्थापना मिली है। वहीं 10 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। बता दें कि 4 जून को  राज्य में 21 आईएएस अधिकारियों को स्थानंतरित किया गया था।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला 

  • यशवंत बी. गुरुकर, कार्यकारी निदेशक, सेंटर फॉर स्मार्ट गवर्नेंस, बेंगलुरू को उपायुक्त, रामानगर पद पर तैनात किया गया है।
  • पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे अर्चना एम.एस को तत्काल प्रभाव से निदेशक (सुरक्षा और सतर्कता), बीएमटीसी, बेंगलुरू पद पर नियुक्त किया गया है।
  • डॉ हरीश कुमार. के, विशेष आयुक्त (प्रशासन) ब्रूहत, बेंगलुरू महानगर पालिका, बेंगलुरू को विशेष आयुक्त (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन), बेंगलुरू महानगर पालिका, बेंगलुरू पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बेंगलुरू सालिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड, बेंगलुरू पद के समवर्ती प्रभार में रखा गया है।
  • डॉ अविनाश मेनन राजेन्द्रन, उपायुक्त, रामनगर जिला को विशेष आयुकर (प्रशासन) ब्रुहत बेंगलुरू महानगर पालिका पद पर नियुक्त किया गया है।
  • मोहम्मद इकलामुल्ला शरीफ, उप सचिव, सरकार-3 वित्त विभाग, बेंगलुरू को सरकार के उप सचिव (बजट और संसाधन), वित्त विभाग, बेंगलुरू के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • वर्णित नेगी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत, कोडागु जिला, मदिकेरी को प्रबंध निदेशक, कर्नाटक हथकरथा विकास निगम पद पर नियुक्त किया गया है।
  • मोना रोत, प्रबंध निदेशक, कर्नाटक हथकरथा विकास निगम को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत, चामराजनगर जिला पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • आनंद प्रकाश मीना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत, चामराजनगर जिला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत कुडागु जिला पद पर नियुक्त किया गया है।
  • शरत बी., प्रबंध निदेशक, कर्नाटक शहरी जल आपूर्ति और ड्रेनेज बोर्ड, बेंगलुरू को प्रबंध निदेशक, कर्नाटक शहरी बुनियादी ढांचा विकास और वित्त निगम (KUIDFC), बेंगलुरू पद पर तैनात किया गया है।
  • डॉ सेल्वामणि आर, विशेष आयुक्त (चुनाव), बीबीएमपी, बेंगलुरू को प्रबंध निदेशक, कर्नाटक शहरी जल आपूर्ति और ड्रेनेज बोर्ड, बेंगलुरू पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही विशेष आयुक्त (चुनाव), बीबीएमपी, बेंगलुरू पद के समवर्ती प्रभार सौंपा गया है।

ias transfer
ias transfer

इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला 

  • पोस्टिंग की प्रतीक्षा रह रही आईएएस अधिकारी श्रीमती कला कृषणस्वामी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन, बेंगलुरू पद पर तैनात किया गया है।
  • चेन्नाबास्वाना लंगोटी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन, स्टेट पुलिस हेडक्वाटर, बेंगलुरू पद से हटाकर कर्नाटक पुलिस अकादेमी, मैसूर डेप्यूटी डायरेक्टर पद पर तैनात किया गया है।

ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews