Transfer News: राज्य में चली तबादला एक्सप्रेस, एक IPS और 3 IAS अधिकारी इधर से उधर, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट 

राज्य में 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। एक आईपीएस समेत 2 अन्य पुलिस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
ias ips transfer

Transfer News: महाराष्ट्र में बड़ा फेरबदल हुआ है। तीन आईएएस और एक आईपीएस अधिकारी का स्थानंतरण किया गया है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के दो अफसरों को इधर से उधर किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी हो चुका है।

बता दें कि राज्य में 23 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने वाली है। इसी पहले सरकार ने महाराष्ट्र कैडर के 23 अधिकारियों को आईएएस स्तर पर प्रमोट किया है। वहीं पुलिस अधिकारियों और आईएएस अधिकारियों के प्रभार में भी फेरबदल हुआ है।

राज्य में हुआ इन आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer News)

आईएएस अधिकारी सचिन्द्र प्रताप सिंह को स्टेलमेंट कमिश्नर और निदेशक, भूमि अभिलेख, पुणे पद से हटाकर दिव्यान्ग कल्याण विभाग सचिव पद पर नियुक्ति किया गया है। लहू माली को स्थानंतरित करके फुले पिछड़ा वर्ग विकास निगम, मुंबई प्रबंध निदेशक पद पर तैनात किया गया है। सूरज मंधारे को को आयुक्त, शिक्षक, पुणे पद से आयुक्त, खेल और युवा, पुणे पद पर भेजा गया है।

पुलिस विभाग में भी हुआ फेरबदल (Maharashtra IPS Transfer) 

आईपीएस अधिकारी सिंगा रेड्डी हृषिकेश रेड्डी को रेस.रेस पुलिस बल समूह क्रमांक-11, नवी मुंबई से पुलिस अधीक्षक (एसपी), आतंकवाद निरोधक दस्ता, छत्रपति संभाजीनगर पद पर तैनात किया गया है। लता फड को उपायुक्त राज्य खुफिया विभाग, छत्रपति संभाजीनगर को स्थानंतरित करके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वाशिम पद पर भेजा गया है। भागवत सुपडू सोनवणे को उपविभागीय पुलिस अधिकारी, शिरपूर उपविभाग, जिला धूल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एटीपी), मुख्यालय, भ्रष्टाचार निरोधक विभाग, महाराष्ट्र राज्य, मुंबई पद पर नियुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews