Transfer News: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, 1 राज्य प्रशासनिक सेवा और 2 IAS अधिकारियों हुआ तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट

दो आईएएस अधिकारियों को नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें एक पद से हटाकर दूसरे पद पर नियुक्त किया गया है। आदेश जारी हो चुका है।
IAS Transfer 2024

Transfer News: पंजाब की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव हुआ है। दो भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के साथ एक राज्य प्रशासनिक सेवा अफसर का स्थानंतरण हुआ है। तबादले और नियुक्ति का आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बैच 2015 के आईएएस अधिकारी गुलप्रीत सिंह औलख को तरनतारन डिप्टी कमिश्नर के पद से हटा दिया गया है। अमृतसर नगर निगम आयुक्त के खाली पद पर नियुक्ति के लिए सेवाएं स्थानीय निकाय विभाग के अधीन रखी गई है। पंजाब सरकार के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने संबंधित प्राधिकारी को आदेश के तहत रिक्त होने वाले पद के कार्य के निपटान के लिये आंतरिक व्यवस्था करने का आदेश भी जारी किया है।

इस आईएएस ऑफिसर को मिली नए पद की जिम्मेदारी (IAS Transfer Posting)

बैच 2015 के आईएएस अफसर परमवीर सिंह को विशेष सचिव, वित्त पद से स्थानंतरित कर दिया गया है। उन्हें गुलप्रीत सिंह औलख के स्थान पर तरनतारन डिप्टी कमिश्नर के पद पद तैनात किया गया है।

इस पीसीएस अधिकारी का हुआ तबादला (Punjab IAS PCS Transfer)

पोस्टिंग के लिए उपलब्ध बैच 2024 की राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी श्रीमती सुमनदीप कौर को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि इस पद पर उनकी नियुक्ति के लिए सेवाएं स्थानीय विभाग के अधीन रखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews