IPS Transfer : फिर हुए अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

राजेश खुराना को विशेष पुलिस आयुक्त (एमडी)/दिल्ली पुलिस आवास निगम लिमिटेड , गरिमा भटनागर को विशेष पुलिस आयुक्त/ईओडब्ल्यू और धीरज कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त/सशस्त्र पुलिस में में नियुक्त किया गया है।
ips transfer

Delhi IPS Transfer: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दिल्ली में देर रात 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार ने जल संसाधन विभाग में 57 सहायक अभियंताओं का तबादलाआदेश भी जारी किया है।

जारी आदेश के तहत उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर संयुक्त पुलिस आयुक्त विक्रमजीत सिंह को ब्यूरो का प्रमुख बनाया गया है। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश खुराना को दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में स्पेशल सीपी नियुक्त किया गया है। पहले वह एजीएमयूटी कैडर के दिल्ली खंड में नियुक्त थे।

Delhi IPS Officer Transfer

  1. राजेश खुराना, आईपीएस (1994 बैच): विशेष पुलिस आयुक्त (एमडी)/दिल्ली पुलिस आवास निगम लिमिटेड
  2. नीरज ठाकुर, आईपीएस (1994 बैच): विशेष पुलिस आयुक्त (एमडी)/दिल्ली पुलिस आवास निगम लिमिटेड (विशेष पुलिस आयुक्त/सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार) से विशेष पुलिस आयुक्त/प्रावधान एवं वित्त प्रभाग (विशेष पुलिस आयुक्त/सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार) में स्थानांतरित।
  3. गरिमा भटनागर, आईपीएस (1994 बैच): विशेष पुलिस आयुक्त/प्रावधान एवं वित्त प्रभाग से विशेष पुलिस आयुक्त/आर्थिक अपराध शाखा”
  4. धीरज कुमार, आईपीएस( 2004 बैच): संयुक्त पुलिस आयुक्त (निदेशक) दिल्ली पुलिस अकादमी से संयुक्त पुलिस आयुक्त/सशस्त्र पुलिस” में स्थानांतरित।
  5. एम.एन. तिवारी, (आईपीएस 2004 बैच): संयुक्त पुलिस आयुक्त/सशस्त्र पुलिस से संयुक्त पुलिस आयुक्त/सुरक्षा पद
  6. मधुर वर्मा (आईपीएस 2005 बैच): दिल्ली पुलिस में शामिल होने पर से संयुक्त पुलिस आयुक्त/मध्य रेंज पद
  7. ए.वी. देशपांडे,( आईपीएस 2006 बैच) : संयुक्त पुलिस आयुक्त/संचालन (पीसीआर एवं संचार) से संयुक्त पुलिस आयुक्त/संचालन (पीसीआर एवं संचार) (लाइसेंसिंग का अतिरिक्त प्रभार) पद
  8. नूपुर प्रसाद, (आईपीएस 2007 बैच): संयुक्त पुलिस आयुक्त/लाइसेंसिंग से संयुक्त पुलिस आयुक्त/आर्थिक अपराध शाखा
  9. जगदेव सिंह (DAN IPS, 2014 बैच): अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/सुरक्षा (सीडीसी) से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पूर्वी जिला (सीडीसी)
  10. सुनील, (DAN IPS, 2014 बैच): अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त/पूर्वी जिला (सीडीसी) से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त/उत्तर-पश्चिम जिला (सीडीसी) पद पर स्थानांतरित।
  11. अभिषेक गुप्ता: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त/मॉडल टाउन से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त/सुरक्षा

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews