IRCTC भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से कीजिये तीर्थ स्थलों की यात्रा, यहां देखें टूर शेड्यूल

IRCTC भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से कीजिये तीर्थ स्थलों की यात्रा, यहां देखें टूर शेड्यूल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। धार्मिक यात्रा पर जाने वालों के लिए IRCTC ने एक शानदार टूर प्लान बनाया है। इस टूर में देश के कई प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की यात्रा (IRCTC Shri Jagannath Yatra Tour Package) पर्यटकों की कराई जाएगी। IRCTC ने इस टूर का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये टूर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से जायेगा।

इतना होगा प्रति व्यक्ति किराया

IRCTC ने “भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन” (IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train) से पर्यटकों को देश के कुछ प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की यात्रा कराने का प्लान (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। टूर 8 दिन और 7 रात का है। टूर का किराया कम्फर्ट और सुपीरियर क्लास के हिसाब से अलग अलग है। कम्फर्ट क्लास में एक व्यक्ति के लिए 32,845/- रुपये और दो व्यक्तियों के लिए 28560/- रुपये है , 5 से 11 साल तक के बच्चे का किराया 25,705/- रुपये है वहीं सुपीरियर क्लास के लिए एक व्यक्ति के लिए 39,420/- रुपये और दो व्यक्तियों के लिए 34,275/- रुपये है, सुपीरियर क्लास में 5 से 11 साल के बच्चे का किराया 30,850/- रुपये है।

ये भी पढ़ें – एक घंटे में बनाई 249 कप चाय और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

इन स्टेशनों पर हो सकेगी बोर्डिंग और डीबोर्डिंग

टूर 8 नवम्बर को दिल्ली से शुरू होगा, इस टूर में IRCTC काशी (वाराणसी), बैद्यनाथ, पुरी (जगन्नाथ पुरी), भुवनेश्वर, कोणार्क और गया की यात्रा कराई जाएगी। टूर के लिए बोर्डिंग और डीबोर्डिंग गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला,  इटावा, कानपुर और लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर होगी।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की आशंका, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें पूर्वानुमान

ट्रेन के केवल 600 सीट

आपको बता दें कि भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन पूरी AC है , इसमें सभी डिब्बे 3AC के हैं , यदि आप भी इस टूर का हिस्सा बनाना चाहते हैं टो अभी से अपनी सीट रिजर्व करवा लीजिये इसमें केवल 600 सीटें ही है। इसलिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर डिटेल देखिये और सीट रिजर्व करा लीजिये।

ये भी पढ़ें – 24 साल बाद कांग्रेस को मिला गैर गांधी अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे के सिर सजा ताज, शशि थरूर ने कही बड़ी बात

ये डेस्टिनेशन होंगे कवर

  • वाराणसी –  काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर।
  • पुरी – जगन्नाथ मंदिर और समुद्र तट।
  • भुवनेश्वर – लिंगराज मंदिर, परशुरामेश्वर मंदिर, उदयगिरी गुफाएं।
  • कोणार्क – सूर्य मंदिर और समुद्र तट।
  • बैद्यनाथ – बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग मंदिर।
  • गया – विष्णुपद मंदिर।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews