Earthquake : दिल्ली समेत इन राज्यों में महसूस किए गए तेज भूकंप के झटके

Earthquake In Delhi

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से बड़ी खबर मिल रही है। यहां एक बार फिर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि  दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं।झटके महसूस होने पर कुछ लोग अपने घरों व दुकानों से बाहर भी निकल आए। लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले महीने के आखिर में भी दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में झटके महसूस हुए।

मिली जानकारी के अनुसार, करीब 10 बजे जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से लेकर दिल्ली एनसीआर तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान (Afghanistan) था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 मापी गई है। भूकंप का झटके पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश (Punjab, Haryana, Chandigarh, Uttarakhand and Himachal Pradesh)में भी महसूस किए गए हैं।भूकंप से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन भूकंप के बाद लोग दहशत में है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews