“अगर रूस से तेल खरीदा तो..” ट्रंप ने फिर दी भारत को धमकी, विदेश मंत्रालय ने दी ये प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखता है, तो उसे भारी टैरिफ चुकाना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि भारत इस तरह के आयात को रोक देगा। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावे का खंडन किया है।
Donald Trump Tariff on India

Donald Trump Tariff on India

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की है। ट्रंप ने भारत पर तीखा हमला बोलते हुए चेतावनी दी है कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना जारी रखता है तो उसे ‘भारी’ टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि भारत इस तरह के आयात को रोक देगा। ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वाशिंगटन उन देशों पर दबाव बढ़ा रहा है जो रूस से तेल खरीदना जारी रखते हैं।

भारत ने ट्रंप के दावे को किया खारिज

ट्रंप ने अपने दावे में कहा था कि पीएम मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा और उसने लगभग पूरी तरह से खरीद बंद कर दी है। इसके बाद भारत ने ट्रंप के दावे का खंडन कर दिया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि उसे प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच “किसी भी बातचीत की जानकारी नहीं है”।

आगे कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सहयोग पर चर्चा जारी है, लेकिन उन्होंने ट्रंप के इस दावे की पुष्टि नहीं की कि नई दिल्ली रूसी तेल खरीद बंद करने पर सहमत हो गया है। भारत तेल और गैस का बड़ा खरीदार है। जनता के हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता रही है। हमारी आयात नीतियां इसी मकसद को पूरी करती हैं। ऊर्जा नीति के दो लक्ष्य हैं, पहला स्थिर कीमतें तय करना और दूसरा सुरक्षित आपूर्ति बनाए रखना।

ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी का टैरिफ लगाया

बता दें कि ट्रंप ने जब से अमेरिकी राष्ट्रपति की कमान संभाली है तब से कई देशों को टैरिफ की धमकी देते आ रहे हैं। वहीं भारत को पहले भी कई बार टैरिफ की धमकी दे चुके हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि रूस से तेल खरीदने वाले देश, अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन युद्ध को फंड कर रहे हैं। रूस से सस्ता तेल खरीदना अब भी भारत-अमेरिका व्यापार से जुड़ी बातचीत में बड़ी रुकावट बना हुआ है। ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है। उनका कहना है कि इस 50% टैरिफ में से आधे, रूस से तेल खरीद के कारण में लगाए गए हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से भारत बड़े पैमाने पर रूसी तेल खरीद रहा है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews