बीजेपी विधायक की कार पर अज्ञात बदमाशों ने फेंके बम, बाल-बाल बचे, वाहन क्षतिग्रस्त

BJP MLA

पुरी, डेस्क रिपोर्ट। ओडिशा (Odisha) के बीजेपी विधायक मोहन चरण माझी (BJP MLA Mohan Charan Majhi) की कार पर बम फेंकने का मामला सामने आया है। यहां रविवार को क्योंझर जिले में अज्ञात हमलावरों ने बीजेपी विधायक की कार पर बम फेंक दिए, गनिमत रही कि वे बाल बाल बच गए। घटना की खबर लगते ही जिले में हड़कंप मच गया।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। ये बम किसने फेंक और किसके कहने और क्यों फेंक इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 2 महिनों का DA जल्द, जानें कितनी बढ़कर आएगी सैलरी

दरअसल, घटना रविवार देर शाम क्योंझर जिले के क्योंझर कस्बा थानांतर्गत मंडुआ इलाके की है।देर शाम जब बीजेपी विधायक श्रमिक संघ की बैठक में भाग लेकर घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने कार पर बम फेंक दिए और भाग निकलें।हालांकि विधायक के गार्डों ने उसका पीछा किया लेकिन वे दूर निकल गए।गनिमत रही कि कार क्षतिग्रस्त हुई लेकिन विधायक और सभी अधिकारी सुरक्षित है।

यह भी पढ़े.. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर चर्चाओं में बीजेपी विधायक का यह ट्वीट

इसके बाद बीजेपी  विधायक ने थाने जाकर एफआईआर (FIR)  करवाई और बताया कि मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनके वाहन पर दो देसी बम फेंके।विधायक माझी का आरोप है कि सत्ताधारी बीजू जनता दल (BJD) के स्थानीय नेताओं ने हमले की योजना बनाई थीष मैं बैठक में भाग लेकर घर लौट रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति मेरी कार के आगे आए और मेरे वाहन पर दो बम फेंके।  हो सकता है कि 20 साल के मेरे करियर में कुछ राजनीतिक शत्रु बने हों, लेकिन मेरी निजी जिंदगी में कोई दुश्मन नहीं हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews