अमिताभ बच्चन को लेकर चर्चाओं में MP के बीजेपी विधायक का यह ट्वीट, दी सलाह

अमिताभ बच्चन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर के बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला एक बार फिर चर्चाओं में है।बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस मामले के बाद अब बीजेपी विधायक ने जन्मदिन के पहले सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन (Big B Amitabh Bachchan) को सतर्क किया है।वैसे तो यह ट्वीट 9 अक्टूबर का है, लेकिन आज बिग बी के जन्मदिन पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े.. Navratri 2021: आज नवरात्रि का छठा दिन, इन राशियों पर रहेगी मां कात्यायनी की कृपा

इंदौर के बीजेपी के विधायक रमेश मेंदोला (Indore BJP MLA Ramesh Mendola) हमेशा ट्वीटर पर एक्टिव रहते है और अक्सर सेलिब्रिटीज, बॉलीवुड और नेताओं पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म अभिनेता और सुपरस्टार शाहरुख खान (SRK) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को लेकर बड़ा बयान दिया था और अब सदी के महानायक अभिताभ बच्चन के विज्ञापन को लेकर प्रतिक्रिया दी है, जो कि चर्चा का विषय बन गई है।

बीजेपी विधायक मेंदोला ने ट्वीट कर लिखा है कि रणवीर चाहे कुछ भी करे पर सर अमिताभ बच्चन जी आप तो गुटखे और पानमसाले का प्रचार ना करें। सीधा सीधा कहे तो विधायक ने अमिताभ बच्चन को पान मसाला और गुटखे का विज्ञापन नहीं करने की सलाह दी है और अभिनेता रणवीर सिंह तंज कसा है।हालांकि अभी तक अमिताभ बच्चन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़े.. Navratri 2021: आज नवरात्रि का छठा दिन, इन राशियों पर रहेगी मां कात्यायनी की कृपा

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर लिखा है कि अपनी विशिष्ट शैली के अभिनय से देश और दुनिया के लोगों के हृदय में अमिट स्थान बना लेने वाले अमिताभ बच्चन जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई! आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और ऐसे ही अपने अभिनय से लोगों के जीवन के आनंद को बढ़ाते रहें, शुभकामनाएं!

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews