नेताओं पर कोरोना का कहर, अब इस दिग्गज नेता की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

नेताओं पर कोरोना का कहर, अब इस दिग्गज नेता की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट

देश में जारी कोरोना (Coronavirus) के कहर के बीच कई नेताओं के पॉजिटव होने की खबरें आ रही हैं| अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इससे पहले उत्तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना के चलते ही मौत हो गई है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई। जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटीन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें। डॉक्टर की सलाह पर मैं वर्तमान में अपने आवास पर होम क्वारंटाइन हूँ। मेरा सभी प्रदेश्वासियों से निवेदन है कि पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन का सख़्ती से पालन करे।

गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. अमित शाह को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं|

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 54,736 नए पॉजिटिव केस मिले हैं और 853 मौतें हुई हैं। देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 17,50,724 हो गई है और अबतक 37,364 लोगों की मौत हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews