नेताओं पर कोरोना का कहर: अब कैबिनेट मंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

वैक्सीन

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh)  में एक्टिव केस की संख्या 95 हजार के पार हो गई है वही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बाद यूपी (UP) के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन (Cabinet Minister Ashutosh Tandon) भी कोरोना के शिकार हो गए है। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आई है, यह जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी है।

यह भी पढ़े.. लापरवाही पर बड़ा एक्शन- सिवनी में पंचायत सचिव और पटवारी निलंबित

कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने ट्वीट कर लिखा है कि कोरोना के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर मैंने अपनी जाँच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं स्वयं को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। विगत दिनों मेरे सम्पर्क में आए हुए लोगों से अनुरोध है कि अपनी जाँच करवा लें।वही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रभु से आपके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अतिशीघ्र स्वस्थ्य होकर पुनः हमें मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़े.. MP Weather : एक साथ 4 सिस्टम फिर एक्टिव, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

बता दे कि आज कैबिनेट मंत्री के साथ बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अफसरों की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।वही यहां मंगलवार को 17,963 नए के सामने आए है और 85 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.23 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जबकि 9,309 मरीजों की मौत हो गई। वही 95,980 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews