UP में गरजे सीएम शिवराज, अखिलेश यादव पर कई दागे सवाल, मोदी-योगी की तारीफ

Shivraj singh chouhan

demo pic

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। यूपी विधानसभा चुनावों 2022 (UP assembly elections 2022) की जारी वोटिंग के बीच सियासी पारा हाई हो चला है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर तेजी से चल रहा है। इसी बीच आज सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने यूपी की विधानसभा रामपुर कारखाना, देवरिया और अकबरपुर, अम्बेडकर नगर में आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

यह भी पढ़े.. CGPSC Recruitment 2022: इन पदों पर निकली भर्ती, 11 मार्च लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता और नियम

सीएम शिवराज ने कहा कि जहां-जहां पांव पड़े अखिलेश के तहां-तहां बंटाधार। पहले बुआ-बबुआ साथ आए तो बुआ ऐसी भागीं कि पलट कर अखिलेश को देखा तक नहीं। अब अखिलेश ने जयंत चौधरी को पकड़ा है। दो लड़के दोनों कड़के। जयंत चौधरी की फिल्म चलने से पहले ही पिट गई।आखिर दंगाइयों, आतंकियों और माफियाओं से सपा के ही संबंध क्यों निकल कर सामने आते हैं? आखिर सपा की सरकार के दौरान ही उत्तर प्रदेश में ज्यादा दंगे क्यों हुए? अखिलेश यादव को ऐसे सवालों का जवाब देना ही होगा।अखिलेश यादव आज BABA का मतलब समझ लो! B -Brave यानी निडर, बाहुबलियों का अंत करने वाला।A- Active यानी सक्रिय, दिन-रात जनसेवा में समर्पित।B- Brilliant यानी कुशाग्र बुद्धि फटाफट फैसले लेने वाला ।A- Attentive यानी सतर्क, जनता के रखवाले।

सीएम शिवराज ने कहा कि  कांग्रेस में अब कोई दम बचा ही नहीं है, वहां तो एक-दूसरे को ही निपटाने का खेल चल रहा है। ऐसी पार्टी प्रदेश का क्या भला कर सकती है। सपा और बसपा के राज में उत्तर प्रदेश में गड्ढों में सड़क थी या सड़कों में गड्ढे, यह पता ही नहीं चलता था। मोदी जी और योगी जी की सरकार में सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है। सिंगल लेन सड़कें, डबल लेन हो गईं।अखिलेश यादव आज के औरंगजेब हैं। जो अपने बाप का नहीं हुआ, वह आपका क्या होगा? यह मैं नहीं उनके ही पिता मुलायम सिंह यादव जी कह चुके हैं।

यह भी पढ़े.. MP रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, इन ट्रेनों के स्टॉपेज में बदलाव, पैसेंजर बनकर चलेगी ये एक्सप्रेस

पीएम नरेन्द्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि ये डबल इंजन के प्रयास का ही यह सुफल है कि अयोध्या की पावन धरती पर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।कांग्रेस और सपा ने केवल अपना घर भरने का काम किया, लेकिन यह मोदी और योगी जी की सरकार है, जिसने गरीबों को मुफ्त राशन देने का चमत्कार किया।भगवान श्री कृष्ण ने कहा है…यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥ परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे॥ इसीलिए मोदी-योगी जी आए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews