
रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के मेडिकल फील्ड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहार मौका है। छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (Chhattisgarh Public Service Commission) की ओर से डेंटल सर्जन के 44 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी 2022 से शुरु हो गई है और 11 मार्च 2022 लास्ट डेट है।
यह भी पढे.. MP रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, इन ट्रेनों के स्टॉपेज में बदलाव, पैसेंजर बनकर चलेगी ये एक्सप्रेस
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।सीजीपीएस की वेबसाइट पर विज्ञापन अपलोड है। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक या मैनुअवल आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों (CGPSC Dental Surgeon Recruitment 2022) के लिए निर्धारित तिथि से आवेदन कर सकते हैं।
CGPSC Recruitment 2022
- कुल पद-44
- आयु सीमा- उम्मीदवारों की उम्र 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उनकी उम्र की गिनती 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है।
- योग्यता- उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीडीएस की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कैंडिडेट्स का रजिस्ट्रेशन राज्य दंत चिकित्सा परिषद में हो।
- सैलरी- लेवल 12 के हिसाब से महीने के 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपए तक वेतन मिलेगा
- चयन प्रक्रिया- रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। फाइनल सिलेक्शन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के आधार पर होगा।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

