
UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में आज मंगलवार को मौसम के दो रंग देखने को मिलेगा। आज 4 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बादल छाए रहेंगे, वही बिजली, आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान दोनों जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। आज 44 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, वही 25 शहरों में लू की चेतावनी जारी की है। 5 जून को भी मौसम मिलाजुला रहेगा। हालांकि 6 जून के बाद मौसम फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।
आज इन जिलों में लू-गर्म रातें
- मंगलवार को झांसी, ललितपुर समेत कई जिलों में लू चलने की संभावना है।वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर गर्म रहेंगे।
अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी लेकिन अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। - बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर,आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, मैनपुरी, उन्नाव, संत रविदासनगर आसपास के इलाके.लू का येलो ऑरेंज अलर्ट।
- उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़ और इटावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में आज तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।यहां का न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- अयोध्या का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस , प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, चित्रकूट में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, मथुरा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस , वाराणसी में अधिकतम तापमान लगभग 41-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है
इन जिलों में बारिश-बादल के आसर
- आज लखनऊ कानपुर और बहराइच के साथ ही केंद्रीय और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी। कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी।
- पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में आज से बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।
मानसून का इंतजार
यूपी मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच कभी भी मॉनसून दस्तक दे सकता है, बलिया और देवरिया के रास्ते मानसून आएगा। । अनुमान है कि 20 जून को दक्षिणी और पूर्वी यूपी में मॉनसून प्रवेश करेगा, जिसके असर से वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, देवरिया और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। पूर्वांचल को 22 जून , 24 जून सेंट्रल यूपी और 30 जून तक पश्चिम यूपी मानसून को कवर कर लेगा। 25 जून को मॉनसून दक्षिणी पश्चिमी इलाके इटावा, हरदोई, बरेली, बदायूं और इसके आसपास के इलाकों में पहुंचेगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

