UP Weather :मौसम में बदलाव, 36 जिलों में कोल्ड वेव का रेड अलर्ट, बारिश के संकेत, जानें IMD पूर्वानुमान

imd weather

UP Weather Update Today

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। मंगलवार को 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए जहां एक ओर मंगलवार को पूरे दिन लखनऊ में कोहरा छाया रहा। तो वहीं, कई जिलों में बर्फीली हवाएं चली। यूपी मौसम विभाग के अनुसार,  अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे से लेकर अत्यधिक कोल्ड डे की स्थिति के साथ बहुत घना कोहरा छा सकता है।, गुरुवार से लेकर 7 जनवरी तक कोल्ड डे कंडीशन के हालात रहेंगे। अगले दो दिनों तक यूपी के 35 जिलों में तेज ठंड शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर हल्का और कहीं घना कोहरा छा सकता है।  इस सप्ताह के अंत में बारिश और बादल छाने के आसार बन सकते है।

यूपी मौसम विभाग (UP weather Update Today) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा। 7 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से 21 डिग्री के बीच रह सकता वही उत्तर प्रदेश के कई जिलों के स्कूलों में अवकाश भी घोषित कर दिया गया है। इसके तहत मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गोरखपुर सहित कई जिलों में तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। सात जनवरी तक देशभर के 27 जिलों में घने कोहरे और शीत दिन के लिए चेतावनी जारी की है। वहीं 3 दर्जन जिलों में कोहरे से सचेत रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

बारिश के संकेत

यूपी मौसम विभाग (UP weather alert) के मुताबिक आज गंभीर कोल्ड डे, शीतलहर, गलन, ठिठुरन होने की संभावना है। कई स्थानों पर हल्का और कहीं घना कोहरा छा सकता है।इसके चलते राज्य के कई जिलों के स्कूलों की छुट्टियों को 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। इस हफ्ते पहाड़ों पर तेज बर्फबारी और बारिश होने के आसार है,ऐसे में पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद में घना कोहरा और शीतलहर चलेगी। । 8 जनवरी तक कानपुर समेत यूपी में कोल्डवेव को असर जारी रहेगा वही 5-6 जनवरी को हल्की बारिश तो 20 से 22 जनवरी के आसपास भी लखनऊ में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद फरवरी की शुरुआत में फिर बूंदाबांदी हो सकती है।

कोल्व वेव को लेकर रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में कड़ाके की ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कोल्ड वेव को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। कानपुर नगर, कानपुर देहात, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और झांसी इन जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

कई ट्रेनें लेट, फ्लाइट-बसें भी प्रभावित

मंगलवार को श्रमशक्ति एक्सप्रेस , वंदेभारत एक्सप्रेस , गोमती सियालदह राजधानी , पटना राजधानी प्रयागराज एक्सप्रेस , 12393 संपर्क क्रंति , स्वर्ण शताब्दी , मगध एक्सप्रेस , एनई , शिवगंगा एक्सप्रेस , ब्रह्मपुत्र मेल , भागलपुर एक्सप्रेस, बाड़मेर एक्सप्रेस सहित 69 ट्रेनें लेट हुई।वही कई फ्लाइट्स भी प्रभावित रही, कुछ कैंसिल की गई तो कुछ का रूट डाइवर्ट किया गया।इसके अलावा बसें भी कोहरे के चलते तय समय पर जा ना सकी, कई बसें बंद रही।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews