UP Weather Update : आसमान पर बादलों का डेरा, 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, तेज हवा चलने के भी आसार

UP Weather

UP Weather Update Today 14 February 2024 : आज बसंत पंचमी के दिन उत्तर प्रदेश के आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया है। लोग जब सोकर उठे तो बादल छाए दिखाई दिए, कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई। मंगलवार के मौसम का असर आज बुधवार को भी दिखाई दिया। मौसम विभाग ने कहा है कि आज बुधवार को भी बारिश हो सकती है, मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश में सक्रिय है, जिसका असर मंगलवार को दिखाई दिया, प्रदेश में कई  जगह बादल छाए रहे, बारिश हुई, तेज हवा चली और ओले भी गिरे। प्रयागराज और चित्रकूट में ओले वहीं गिरे कई जिलों में तेज बारिश भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहेगा, तेज हवाएं चल सकती हैं लेकिन ओले पड़ने के आसार नहीं हैं।

प्रयागराज व चित्रकूट में ओले गिरे 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने पिछले 24 घंटों के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को प्रयागराज में 28 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई लेकिन गौतमबुद्धनगर में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।  जबकि प्रयागराज व चित्रकूट में ओले भी गिरे ।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

IMD ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग की माने तो आज प्रदेश के बलिया, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी सहित 19 जिलों में बारिश की चेतावनी जताई है, मौसम विभाग ने बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews