UP Weather: मौसम में बदलाव जारी, 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, विभाग का अलर्ट जारी, जानें शहरों का हाल

UP weather

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से एक बार फिर राज्य में बारिश का दौर शुरू हो गया है। यूपी मौसम विभाग (UP Weather Department) ने आज मंगलवार 30 अगस्त को हरतालिका तीज के दिन भी लखनऊ, अयोध्या समेत 15 जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वही कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का ये सिलसिला 3 सितंबर तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़े..UP Weather: गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, 25 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो द‍िनों तक उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अयोध्‍या, गोरखपुर, महाराजगंज, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, बलरामपुर, संतकबीरनगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रयागराज में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा चंदौली , वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और देवरिया में भी IMD ने तेज हवाओं के साथ झमाझम बार‍िश के संकेत द‍िए हैं।इस साल मानसून शुरु होने से अब तक 326.2 मिली मीटर बारिश हुई है। जबकि अनुमान लगाया गया था कि 583.3 मिली मीटर बारिश होगी। अनुमान से 44 प्रतिशत बारिश अब कम हुई है।

यह भी पढ़े.. CG Weather: मानसून ट्रफ का असर, कई जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार,अलीगढ़ में मंगलवार को सुबह से ही आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। गरज के साथ एक या दो बार तेज वर्षा हो सकती है। कानपुर में उत्तर पश्चिम से आ रही शुष्क हवा के कारण अगले कुछ दिन तक इसी तरह रुक-रुककर बूंदाबांदी व हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।

15 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए मंगलवार को भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। जौनपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सीतापुर, सोनभद्र, बाराबंकी , बहराइच, अम्बेडकर नगर, हरदोई और लखीमपुर खीरी जिले शामिल है। यहां पर बिजली की गरज चमक के साथ 70 किलो मीटर प्रति घंटे के अनुमान से हवाएं भी चल सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews