UP Weather Alert: 48 घंटे बाद फिर करवट लेगा मौसम, छाएंगे बादल, 40 जिलों में बिजली- बारिश के आसार, जानिए IMD का ताजा अपडेट

up weather

UP Weather Update Today : अगले 48 घंटों में एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आने वाला है। 12 फरवरी से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में 30-35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।आज 10 और रविवार 11 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में उतार चढ़ाव के चलते ठंड का असर बरकरार रहेगा। 3 दिन बारिश के बाद 15 फरवरी से फिर आसमान साफ हो जाएगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगेगी।

सोमवार से कई जिलों में बारिश

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से पछुआ हवाओं का असर समाप्त हो जाएगा, जिससे 12, 13 और 14 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। 12 से 14 के बीच प्रदेश के 40 से ज्यादा इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। 12 से 14 को लखनऊ और आयोध्या में भी बादल छाने व बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। करीब 30-35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान तो साफ रहेगा, लेकिन तेज पछुआ हवाएं चलेंगी, इससे रात में तापमान में गिरावट आएगी।फिलहाल 10-11 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तेज हवाओं की वजह से दिन व रात के पारे में भी दो डिग्री तक की कमी आई। मेरठ में 5.1 डिग्री न्यूनतम तापमान तो 10 डिग्री से कम तापमान ज्यादातर इलाकों में दर्ज किया गया। वही विभिन्न इलाकों में 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews