UP Weather : फरवरी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी, जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान

UP Weather : फरवरी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी, जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान

UP Weather Update Today : सामान्य तौर पर मार्च के महीने से गर्मी का अहसास होता है और धूप में तेजी महसूस होती है लेकिन उत्तर प्रदेश में फरवरी में ही गर्मी के रिकॉर्ड टूट गए हैं। मौसम विभाग के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक 1971 में ऐसे हालात बने थे जब फरवरी में तेज गर्मी पड़ी थी उसके बाद ऐसा कभी नहीं हुआ, लेकिन इस साल गर्मी फरवरी में ही सताने लगी है।

कानपुर में सबसे अधिक गर्मी दर्ज 

उत्तर प्रदेश में अभी से गर्मी सताने लगी है, धूप ने लोगों का बाहर निकलना मुहाल कर दिया है, लोग तपिश भरी गर्मी से  परेशान हैं, मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया, यहाँ अधिकतम तापमान 33.7  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,  अनुमान लगाया जा रहा है मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के आने में हो रही देरी के कारण हो रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ में देरी ने बदला मौसम 

UP मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में पिछले 22 दिनों में केवल दो दिन अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया जबकि शेष 20 तापमान सामान्य से अधिक ही रहा है। पश्चिमी विक्षोभ यदि समय से आ जाता तो बारिश हो जाती और पारा कम हो जाता लेकिन ऐसा नहीं हुआ ।

अभी और सताएगी गर्मी 

मौसम विभाग का अनुमान है कि फरवरी के शेष दिनों में अभी तापमान में वृद्धि ही रहेगी, यानि ये और बढ़ेगा।पश्चिमी विक्षोभ 25 फरवरी और फिर 27-28 फरवरी को आना संभावित है, यदि पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित होता है और बारिश होती है तो गर्मिस इ थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews