UP Weather : 35 जिलों में आंधी, भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी, हो चुकी 22 लोगों की मौत

UP Weather : 35 जिलों में आंधी, भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी, हो चुकी 22 लोगों की मौत

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में बारिश (UP Weather) का कहर जारी है, राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते जलभराव के हालात है। बिजली पानी जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। उधर बारिश ने मौतों का आंकड़ा बढ़ा दिया है , अब तक 22 लोगों की बारिश के दौरान हुए विभिन हादसों में मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश में मानसून (up monsoon) रिकॉर्ड तोड़ रहा है, इस बार की बारिश ने सितम्बर में हुई पिछले 35 साल की बारिश के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। राजधानी लखनऊ में पिछले 15 घंटों में 160.3 mm बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि इससे पहले 14 सितम्बर 1987 को 153.8 mm बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

ये भी पढ़ें – CG Weather : मंगलवार से फिर बदलेगा मौसम, आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट , गरज-चमक, बिजली गिरने की चेतावनी, 5 में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग (UP Weather Department) के मुताबिक बारिश का कहर अभी जारी रहेगा, इसके तीन दिन बाद पलटने के आसार हैं।  मध्य यूपी में कम  दबाव का क्षेत्र है और बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय दबाव बन रहा है। जिसके कारण कई इलाकों में भारी बारिश की सम्भावना है। मौसम विभाग ने 35 जिलों में आंधी, तूफान, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें – कूनो नेशनल पार्क में दिखा PM Modi का खास अंदाज, चीतों को छोड़ा और फोटोग्राफी भी की

यूपी मौसम विभाग (up weather alert) ने प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर,बांदा, चित्रकुट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर,  जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, अयोध्या, अंबेडकर नगर मैनपुरी, इटावा, झांसी, औरैया, जालौन, हमीरपुर, गोरखपुर, कनौज, कानपुर शहर, कानपुर देहात, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर,  महोबा और ललितपुर जिलों में बारिश की सम्भावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चमका, चांदी भी भड़की, देखें ताजा भाव

मौसम विभाग ने इनमें से तीन जिलों प्रयागराज, वाराणसी और संत कबीर नगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 14 से 17 सितंबर के दौरान यहाँ भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसके अलावा कई इलाकों में हल्की/मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट भारी वर्षा और गरज के साथ/बिजली गिरने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews