UP Weather : 48 घंटों तक कई जिलों में आंधी बारिश के आसार, 34 जिलों में अलर्ट जारी, जानें IMD का पूर्वानुमान

UP Weather : 48 घंटों तक कई जिलों में आंधी बारिश के आसार, 34 जिलों में अलर्ट जारी, जानें IMD का पूर्वानुमान

UP Weather Update Today : राज्य के आसमान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव ला दिया है। पिछले कुछ दिनों से खिल रही धूप गायब है, आज राजधानी लखनऊ सहित कुछ अन्य जिलों में सुबह से ही बादल छाए हैं, आंधी जैसा माहौल है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने राज्य के 34 जिलों में आने वाले 24 घंटों में तेज आंधी चलने और ओले गिरने की सम्भावना जताई है, मौसम विभाग के किसानों से सतर्क रहने के लिए कहा है और येलो अलर्ट जारी किया है।

ऐसी हुई राजधानी लखनऊ की सुबह 

राजधानी लखनऊ में आज सुबह जब लोग सो कर उठे तो मौसम का नजर बदला हुआ था, आसमान से सूरज गायब था, आसमान में बादल थे, आंधी जैसा माहौल था, मौसम विभाग की माने तो आज लखनऊ और इसके आसपास के जिलों में आंधी चलने के आसार हैं इसके अलावा आज और कल दोनों दिन 48 घंटों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज बारिश और ओले गिरने की सम्भावना हैं।

अगले 48 घंटे का IMD का पूर्वानुमान 

मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक 30 मार्च को प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है जबकि 31 मार्च को अधिकांश जिलों में बारिश के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं,  कहीं-कहीं ओले भी गिरेंगे वहीं एक अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में फिर से आंधी बारिश होगी।

किसानों की फसलों के लिए जारी की गई है सलाह  

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है, उन्होंने यह भी कहा कि मौसम विभाग की ओर से इस बार किसानों से निवेदन किया गया कि कृषि मंडियों और धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज को सुरक्षित स्थान पर भेज दें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके,  पक कर तैयार फसलों को खेत खलिहान में ही ढकने की कोशिश करें या फिर सुरक्षित स्थान पर उसका भंडारण कर दें जिससे वो सुरक्षित रह सके।

बिजली चमकने के दौरान ऐसा बिलकुल ना करें  

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने सलाह दी है कि मेघ गर्जन यानि जब बादल गरजें और आकाशीय बिजली चमके उस दौरान पेड़ के नीचे खड़े नहीं हों, बिजली के खंभों के साथ ही पानी के स्त्रोतों से दूर रहें, सलाह दी गई है कि बारिश से बचने के लिए कभी भी बिजली के खंभों के नीचे न खड़े हों, यही नहीं पेड़ के नीचे भी खड़े होने से बचें।

इन जिलों के लिए जारी की गई है चेतावनी 

मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव को देखते हुए राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, झांसी, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बलिया, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर, मऊ, बस्ती, औरैया में अलर्ट जारी किया है साथ ही कहा है कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव का असर देखने के लिए मिलेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews