UP Weather Today : अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आएगी और गिरावट, शाम ढलते ही निकलने लगे स्वेटर, जैकेट, दिसंबर में सताएगी सर्दी

up weather

UP Weather Update Today 23 November 2023 : पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फ़बारी का असर उत्तर प्रदेश के मौसम में भी दिखाई दे रहा है, यहाँ लोग सर्दी से अभी से परेशान होने लगे हैं, सुबह और शाम की ज्यादा सर्दी का अहसास हो रहा है, यूपी मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है, दिसंबर में सर्दी बढ़ने के आसार है।

शाम ढलते ही निकलने लगे स्वेटर , जैकेट 

उत्तर प्रदेश के मौसम में दिन ब दिन बदलाव दिखाई देने लगा है, नवंबर बीतने से पहले ही तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है हालाँकि में दिन में खिल रही धूप थोड़ी राहत दे रही है लेकिन शाम ढलते ही लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं बाजार में स्वेटर , जैकेट दिखाई देने लगे हैं। सर्दी के कारण लोगों ने घर से निकलना कम कर दिया है।

दिसंबर में सताएगी सर्दी  

यूपी के कई जिले ऐसे हैं जहाँ धीरे धीरे सर्दी  ने सताना शुरू कर दिया है हालाँकि अभी हाड़ कंपाने वाली सर्दी शुरू नहीं हुई है लेकिन लोग शुरूआती सर्दी से अपना बचाव कर रहे हैं। यूपी मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिसंबर में सर्दी बढ़ेगी , इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने के आसार  

मौसम विभाग के मुताबिक अभी फिलहाल मौसम सामान्य तौर पर शुष्क ही है, इसमें आने वाले दिनों में बहुत अधिक बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे , आज पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क ही रहेगा, इसके बाद 27 नवंबर तक भी मौसम में  कोई बदलाव दिखाई नहीं दे रहा।

ऐसा रहा इन शहरों का तापमान

  • बरेली में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यहाँ अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • कानपुर शहर में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यहाँ अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीँ अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • अयोध्या में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया , यहाँ अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
  • मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ,  अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।
  • बहराइच में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • मेरठ में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस के करीब और अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews