UP Weather: फिर बदलेगा मौसम, दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, ठंड की आहट, जानें विभाग का पूर्वानुमान

mp weather

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट।अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान साफ होने के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव दिखाई देगा। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) की मानें तो आज 18 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। 20 अक्टूबर के बाद फिर मौसम बदलेगा और आखरी सप्ताह में ठंड की दस्तक होगी।ओस का असर भी दिखाई देगा।

यह भी पढ़े..CG Weather: मौसम में बदलाव, छाएंगे बादल, कई जिलों में बारिश के आसार, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने के साथ तापमान में एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज (मंगलवार) न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जाएगा। लखनऊ और गाजियाबाद में आसमान साफ रहेगा। मंगलवार को यूपी में आसमान में खुला रहने और अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़े..MPPSC: इन पदों पर निकली है भर्ती, बुधवार से शुरू होंगे आवेदन, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

स्काईमेट की मानें तो मंगलवार 18 अक्टूबर की रात तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच सकता है जिसके कारण मौसम में बदलाव नजर आएगा। वही उत्तरी अंडमान सागर और आस-पास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। 20 अक्टूबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। आखिरी सप्ताह में ठंड की दस्तक शुरू हो जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews