UP Weather: सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, आज कई जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवा की चेतावनी, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

27 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने के साथ दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। साथ ही पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर भारी बारिश होने के आसार है।
IMD Weather Update

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, जिसके चलते भारी बारिश के आसार कम है हालांकि 1 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज 27 अगस्त को पूर्वी और पश्चिम इलाकों में बारिश और बिजली गिरने चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

मंगलवार को पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। इस दौरान सूबे के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने वाला है।

आज इन जिलों में Heavy Rain Alert

  • जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ ,मऊ जिले , बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
  • मंगलवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, संत रविदासनगर ।

1 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का दौर

  • मंगलवर 27 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश ।
  • 28 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बारिश । पूर्वी यूपी में भी कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश ।
  • गुरूवार शुक्रवार 29-30अगस्त को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट ।
  • 31 अगस्त और 1 सितंबर को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

अबतक UP में कहां कितनी बारिश

उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 564 के सापेक्ष 498 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 12% कम है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 597 के सापेक्ष 522 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 13% कम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 517 के सापेक्ष 464 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो सामान्य से 10% कम है। सितंबर में भी अच्छी बारिश की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews