UP Weather: 3 दिन तक वर्षा के आसार, 3 दर्जन जिलों में बारिश की चेतावनी, यहां पढ़िए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

imd weather

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। दशहरे के बाद से पूर्वी यूपी में मौसम में बदलाव के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में अगले 2-3 दिन तक अगल-अलग क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 8 अक्टूबर तक मौसम विभाग द्वारा येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) की मानें तो आज गुरुवार 6 अक्टूबर को 2 दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़े..CG Weather: मौसम में बदलाव, इन जिलों में बारिश के आसार, जल्द होगी ठंड की दस्तक, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कम दबाव के क्षेत्र का सक्रिय, पश्चिमी विक्षोभ की बढ़ती सक्रियता व ट्रफ लाइन का मध्य उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने  के कारण फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। पूर्वी यूपी में चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है, जिसके कारण 51 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।पूर्वी उत्तर प्रदेश में गुरुवार और शुक्रवार को मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश में 9 अक्टूबर तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 और 8 अक्टूबर के बीच मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है। नोएडा और गाजियाबाद 6-7 अक्टूबर को छिटपुट वर्षा के साथ कानपुर मंडल में 10 अक्टूबर तक बारिश के आसार है। अगले 48 घंटों में यूपी के पूर्वी जिलों में भारी बरसात होने की आशंका पर अलर्ट जारी किया गया है। 6 से 8 अक्तूबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और 7 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की आशंका है।

यह भी पढ़े..Teacher Recruitment 2022: यहां 7400 से ज्यादा पदों पर निकली शिक्षकों की भर्ती, आज से आवेदन शुरू, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

यूपी मौसम विभाग के अनुसार,  गुरूवार और शुक्रवार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। 7 अक्तूबर को कुछ स्थानों में मूसलाधार बारिश की आशंका है। बारिश का यह दौर आठ अक्तूबर की शाम तक जारी रह सकता है।प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और अगले 72 घंटे में भारी बारिश होगी। 15 अक्टूबर के बाद ठंड दस्तक दे सकती है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर 6 से 8 अक्टूबर तक भारी बारिश जारी रहेगी।

9 अक्टूबर को बदलेगा मौसम

7 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के आसार है और यह दौर 8 अक्तूबर की शाम तक जारी रह सकता है। 9 से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।  स्काईमेट के मुताबिक, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़, फैजाबाद, गोरखपुर, गोंडा बस्ती में भारी बारिश होगी।कहीं कहीं वज्रपात की भी आशंका है।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, फरुर्खाबाद, कानपुर देहात, कन्नौज, जालौन, झांसी, महोबा, बांदा, रामपुर नगर, उन्नाव, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, कौशांबी, बंदायू, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थ नगर, सोनभद्र, कबीरनगर, गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज व इन जिलों के आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews